GOPALGANJ (MR) : गोपालगंज में गोली चलने से तीन लोग जख्मी हो गए हैं। घटना बैंक ऑफ़ इंडिया के कैंपस में हुई है। गोली किसी अपराधी ने नहीं चलायी। बताया जाता है कि गार्ड की बंदूक से गोली चल गयी थी। जख्मी लोगों में एक महिला भी शामिल है। उनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया  में उस समय भगदड़ मच गयी, जब अचानक गोली चलने लगी। पहले तो लगा कोई अपराधी पहुंच गया। लेकिन तुरंत ही स्थिति साफ हो गयी कि गोली गार्ड के लाइसेंसी बंदूक से चल गयी है। घटना शनिवार 16 अक्टूबर को बैंक ऑफ़ इंडिया की बंजारी शाखा में हुई। 

आरोपी बैंक के गार्ड का नाम अर्जुन मिश्रा है। नगर थाना पुलिस ने बैंक के गार्ड की बंदूक जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घायलो में शामिल पीड़ित सोनू कुमार के अनुसार वह अपने काम से बैंक ऑफ इंडिया में गया था, जहां गेट से वह फ़ोटो स्टेट कराने के लिए निकल रहा था। तभी गार्ड ने गोली चला दी जिससे तीन लोग जख्मी हो गए। प्रभारी शाखा प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बताया कि तेज धमाका हुआ तो उन्हें लगा शायद किसी गाड़ी का टायर फटा है। बाद में सही बात सामने आयी। एसडीपीओ संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here