PATNA (MR): भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और रितु सिंह के ‘भूलभुलैया’ में एक्टर गौरव झा बुरी तरह फंसे है। यह सुनकर उनके समर्थक काफी परेशान हो गए। लेकिन, यह कहानी पूरी तरह फिल्मी है। ठीक समझे, यह भोजपुरी फिल्म ‘भूलभुलैया’ का सारा मामला है।

दरअसल, भोजपुरी फिल्म भूलभुलैया का ट्रेलर रविवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में गौरव झा, काजल राघवानी और रितु सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी जोनर की है। इसके निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफताब, प्रतीक सिंह और निर्देशक अजय कुमार झा हैं। साढ़े 3 मिनट के इस ट्रेलर में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो फिल्म की ओर उत्सुकता पैदा करते हैं। फिल्म के गाने भी शानदार हैं। इस फिल्म में एक लंबे समय बाद काजल राघवानी और रितु सिंह साथ स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं।

फिल्म ‘भूलभुलैया’ की कहानी मानवीय रिश्ते और दैविक शक्तियों की ‘भलभुलैया’ में उलझी हुई लगती है। फिल्म का ट्रेलर कम से कम इस बात की ओर इशारा तो जरूर करता है। फिल्म का ट्रेलर 3:30 मिनट का है और इसकी शुरुआत होती है गौरव झा के सैड सेड से, जिसमें वे काजल राघवानी के वियोग में वे डूबे हुए दिख रहे हैं।

काजल फिल्म में उनके बचपन का प्यार होती हैं, लेकिन वो भगवान को प्यारी हो जाती हैं। घर वाले उनकी शादी रितु सिंह से कर देते हैं, लेकिन रितु सिंह पर दैविक शक्तियों का प्रभाव होता है। इससे घर में अनहोनी शुरू हो जाती है। गौरव के परिवार वालों को ये समझते देर नहीं लगती और वे इसका निदान खोजने लगते हैं। फिर जो होता है, वह बेहद रोमांचक लगता है और इसके लिए फिल्म का इंतजार करना होगा।

वहीं, फिल्म को लेकर निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि फिल्म ‘भूलभुलैया’ भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेजोड़ मनोरंजन प्रस्तुत करेगी। हमने शानदार फिल्म बनाई है। अब दर्शकों के दरबार में इस फिल्म को जल्द ही रिलीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘भूलभुलैया’ में गौरव झा, काजल राघवानी, रितु सिंह के अलावा अनीता रावत, संजय पांडेय, प्रेम दुबे, रिंकू भारती, विनोद मिश्रा, ब्रिजेश त्रिपाठी, ललित उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं। कहानी, पटकथा और संवाद: सभा वर्मा का है। संगीतकार मधुकर आनंद और गीतकार प्यारे लाल यादव, फणींदर राव, संदीप साजन और धरम हिंदुस्तानी हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here