दुबई में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, बिहार में सम्राट से श्रेयसी तक ने दी बधाई; तेजस्वी ने यह सब कहा

PATNA (RAJESH THAKUR) : क्रिकेट में टीम इंडिया ने 12 साल के बाद दोबारा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। उसने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 251 रन बनाया, जवाब में रोहित शर्मा और विराट कोहली की सेना ने 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। इसी के साथ दुबई में एक बार फिर तिरंगा लहराया। वहीं पूरे देश में जीत की खुशी में दिवाली आ गयी। बिहार में भी खूब पटाखे फूटे। सियासी गलियारे में भी इस जीत की खुशी देखते बन रही थी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह, भाजपा के विधान पार्षद जीवन कुमार समेत अनेक लोगों ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को बधाई दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई देते हुए लिखा-

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई देते हुए लिखा-

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी दी बधाई-

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने दी बधाई-

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सोशल मीडिया पर लिखा-

इंटरनेशनल शूटर व विधायक श्रेयसी सिंह ने लिखा-

भाजपा विधान पार्षद जीवन कुमार ने भी दी बधाई-

राजद की महिला ईकाई की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने भी दी बधाई-

वरीय पत्रकार कमला कांत पांडेय ने लिखा है कि भारत ने लगातार दूसरे साल कोई आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए दुबई में तिरंगा लहराया है। उसने कुल तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। अब भारत चैंपियंस ट्रॉफी सबसे ज्यादा बार जीतने वाला देश भी बन गया है। भारत ने 2002 में श्रीलंका के साथ चैंपियंस ट्रॉफी साझा की, फिर 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती थी। अब 2025 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर भारत तीसरी बार चैंपियनों का चैंपियन बना है।

भारत ने इस जीत के साथ न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला भी पूरा कर लिया है। 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर ही न्यूजीलैंड ने खिताब जीता था। साल 2000 में जब दोनों टीमों का फाइनल मैच हुआ, तब सौरव गांगुली ने भारत के लिए 117 रनों की शतकीय पारी खेली थी, मगर क्रिस केर्न्स की नाबाद 102 रनों की पारी भारतीय टीम पर भारी पड़ी थी। इस बार दुबई में कोई शतक तो नहीं लगा, लेकिन रवींद्र जडेजा ने चौके के रूप में विनिंग शॉट लगाकर भारत की जीत सुनिश्चित की।