PATNA (MR) : बिहार में पंचायत सरकार गठन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नए साल में 3 जनवरी तक जिप अध्यक्ष से लेकर उपमुखिया तक चुन लिये जाएंगे।  इसके तहत जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, उप मुखिया और उप सरपंच का चुनाव तीन जनवरी तक करा लिये जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

बिहार में 38 जिला परिषद अध्यक्ष समेत 17288 पदों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 18 दिसंबर को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। आयोग ने सभी DM को तीन जनवरी तक चुनाव संपन्न कराने का आदेश दिया है। 

इसके तहत जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पंचायत समिति प्रमुख व उप प्रमुख और ग्राम पंचायत उप मुखिया व ग्राम कचहरी उप सरपंच पद का चुनाव चार जनवरी से पहले संपन्न कराना है। 

आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने विस्तृत कार्यक्रम भेज दिया है। उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव प्रखंड मुख्यालय में संपन्न होगा। आयोग के अनुसार, उप मुखिया व उप सरपंच 24 से 31 दिसंबर तक, पंचायत समिति प्रमुख व उपप्रमुख 27 दिसंबर से तीन जनवरी तक तथा जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष 27 दिसंबर से तीन जनवरी तक चुने जाएंगे। 

इन्हें मिली चुनाव की जिम्मेवारी

  • आयोग की ओर से बीडीओ को उप मुखिया व उप सरपंच पद का, एसडीओ को प्रमुख व उप प्रमुख पद का और डीएम को जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

इन पदों पर होगा चुनाव

  • 17288 पदों के लिए होगा चुनाव
  • 38 जिला परिषद अध्यक्ष
  • 38 जिला परिषद उपाध्यक्ष
  • 534 प्रखंड प्रमुख
  • 534 प्रखंड उप प्रमुख
  • 8072 उप मुखिया
  • 8072 उप सरपंच 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here