PATNA (SMR) : विधानसभा अध्‍यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सभी 23 संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है। इस संबंध में उपनिदेशक संजय कुमार सिंह की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। सभी समितियों का पुनर्गठन अगले साल 31 मार्च, 2023 तक के लिए किया गया है। राज्‍य में नयी सरकार के गठन और दलीय समीकरण बदलने के बाद समितियों का पुनर्गठन किया गया है। 

अधिसूचना के अनुसार, स्‍पीकर अवध बिहारी चौधरी नियम, सामान्‍य प्रयोजन और विशेषाधिकार समिति के सभापति के दायित्‍व का निर्वाह करेंगे। इसके साथ ही कई समितियों के सभापति बदल दिये गये हैं, जबकि अनेक विधायकों की समिति भी बदल दी गयी है। 

इधर, पॉलिटिकल एक्सपर्ट बीरेंद्र यादव बताते हैं कि नयी समितियों के सभापति, उनकी पार्टी और जातिवार सूची देखने के बाद स्‍पष्‍ट होता है कि विभिन्‍न पार्टियों के वरिष्‍ठ सदस्‍यों को प्राथमिकता दी गयी है, जबकि एकाध नये सदस्‍यों को भी सभापति जैसी जिम्‍मेवारी सौंपी गयी है। वहीं इस समिति में किसी भी दल ने राजपूत समाज से सभापति नहीं बनाया, जबकि सबसे ज्यादा यादव समाज से 4 हैं। इसी तरह, ब्राह्मण से दो तथा भूमिहार-मुसलमान से एक-एक को यह जिम्मेवारी मिली है। बता दें कि एक समिति के सभापति स्पीकर ही होते हैं।

नीचे दी गयी है पूरी लिस्ट

क्र. — समिति ——— सभापति ——– पार्टी —— जाति

1. लोक लेखा समिति — तारकिशोर प्रसाद — भाजपा — बनिया

2. प्राक्‍लन समिति — भाई वीरेंद्र —  राजद — यादव

3. सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति — हरिनारायण सिंह — जदयू — कुर्मी

4. पुस्‍तकालय समिति — रेणु देवी — भाजपा — नोनिया

5. आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति — नंदकिशोर यादव — भाजपा — यादव

6. राजकीय आश्‍वासन समिति — दामोदर रावत — जदयू — धानुक

7. अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्‍याण समिति — जीतनराम मांझी — हम — मुसहर

8. अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण समिति — शकील अहमद खां — कांग्रेस — मुसलमान

9. आवास समिति — अशोक कुमार चौधरी — जदयू — पासी

10. याचिका समिति — भारत भूषण मंडल — राजद — धानुक

11. महिला एवं बाल विकास समिति — संगीता कुमारी — राजद — रविदास

12. कृषि उद्योग विकास समिति — सुदामा प्रसाद — माले — कानू

13. प्रश्‍न एवं ध्‍यानाकर्षण समिति — अमरेंद्र पांडेय — जदयू — ब्राह्मण

14. गैरसरकारी विधयेक एवं संकल्‍प समिति — कृष्‍ण कुमार ऋषि — भाजपा — मुसहर

15. निवेदन समिति — मो. नेहालुद्दीन — राजद — मुसलमान

16. पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति — प्रह्लाद यादव — राजद — यादव

17. जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति — नरेंद्र ना. यादव — जदयू — यादव

18. बिहार विरासत विकास समिति — प्रेम कुमार — भाजपा — कहार

19. शून्‍यकाल समिति — नीतीश मिश्र — भाजपा — ब्राह्मण

20. प्रत्यायुक्‍त विधान समिति — अजीत शर्मा — कांग्रेस — भूमिहार

21. पर्यटन उद्योग संबंधी समिति — सत्‍यदेव राम — माले — रविदास

22. आचार समिति — भूदेव चौधरी — राजद — पासी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here