
PATNA (MR) : Bihar Board 10th Result : बिहार बोर्ड ने आज शनिवार को मैट्रिक 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें ओवर ऑल 82.11% स्टूडेंट्स सफल रहे। टॉपर की लिस्ट में साक्षी, अंशु और रंजन टॉपर सबसे ऊपर है। इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उत्तीर्ण होने वाले सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही कहा है कि जो छात्र सफल नहीं हो पाए, वे निराश न हों। मेहनत जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।
बिहार बोर्ड की ओर से शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अपर शिक्षा निदेशक एस सिद्धार्थ और चेयरमैन आनंद किशोर ने एक बार अपने निर्धारित समय पर मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट भी जारी कर दिया। इसमें 2 छात्राएं और एक छात्र टॉपर बने हैं। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, चंपारण की अंशु कुमारी और भोजपुर के रंजन कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में फर्स्ट टॉपर बने हैं। तीनों के नंबर 489 मिले हैं। इनका परसेंटेज 97.80% रहा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सफलता आपकी कड़ी मेहनत, लगन और संकल्प का परिणाम है। आप सभी अपने सपनों को साकार करने के लिए इसी आत्मविश्वास और जोश के साथ आगे बढ़ते रहें। जो छात्र सफल नहीं हो पाए, वे निराश न हों। मेहनत जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी : सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री, बिहार सरकार
2025 की परीक्षा में लगभग 15 लाख 85 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 12 लाख 79 हजार 294 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार का पासिंग परसेंटेज 82.11% रहा, जो पिछले साल की तुलना में आंशिक रूप से कम है। पिछले साल का पासिंग परसेंटेज 82.91% रहा था। इधर टॉप-10 में 123 स्टूडेंट्स शामिल हैं। वहीं टॉप-5 में 25 स्टूडेंट्स और टॉप-6 से 10 तक 98 स्टूडेंट्स शामिल हैं। प्रथम की तरह दूसरे स्थान पर भी तीन स्टूडेंट्स भोजपुर के पुनीत कुमार सिंह, जमुई के सचिन कुमार राम और मुंगेर के प्रियांशु राज रहे। तीनों को 488 मार्क्स मिले हैं। इनका पासिंग परसेंटेज 97.60% रहा है। इसी तरह, तीसरे स्थान पर 5 स्टूडेंट्स शामिल हैं। इनमें बांका के मोहित कुमार, सूरज कुमार पांडेय, रोहतास की खुशी कुमारी, आजमनगर के प्रियांशु रंजन और जमुई के रोहित कुमार हैं। सभी को 487 अंक मिले हैं। इनका पासिंग परसेंटज 97.40% रहा है।


