CENTRAL DESK (MR TEAM) : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पहली बार में ही, कुल 35 में से 14 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। 27 दिसंबर को हुई मतगणना में BJP को सत्ता से बाहर कर दिया। BJP को 20 से घटकर 12 और कांग्रेस की 4 से बढ़कर 8 सीटें हो गयी हैं। 

इतना ही नहीं, अब चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर भी AAP का हो गया है। बीजेपी प्रत्याशी और सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी ने हरा दिया है। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आए इन परिणामों से आम आदमी पार्टी में भारी उत्साह है। 2022 में पंजाब में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। वहीं BJP और कांग्रेस में इसे लेकर मंथन शुरू हो गया है। 

चंडीगढ़ नगर निगम को अब नए मेयर के रूप में जसबीर सिंह मिल गए हैं। इस बार बीजेपी के कई पूर्व मेयर हार गए हैं। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर 1, 4,15, 17, 18,19, 21, 22, 23, 25, 26, 27, 29 और 31 पर जीत हासिल की है। एक सीट वार्ड नंबर 30 पर अकाली दल की जीत हुई है। 

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में सबसे ज्यादा फायदा AAP पार्टी को हुआ है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP इस बार पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़ी थी। बावजूद इसके वह 35 में से 14 सीटें जीत गई हैं। 

वर्ष 2016 में निगम में 26 सीटें थीं। इस बार इसे बढ़ाकर 35 किया गया था। साल 2016 में बीजेपी और अकाली दल ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इसके बाद भी बीजेपी ने 20 वार्ड में अकेले ही जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस को 4 सीटें मिली थीं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here