गली के सितारे 5 : JEE Mains 2021 में बिहार का साकेत झा देश भर में टॉपर, कहा- सेल्फ स्टडी से बढ़कर कुछ भी नहीं

PATNA (MR) : बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यह हमेशा से लोग कहते रहे हैं। इस कसौटी पर यह प्रदेश खुद समय-समय पर खरा भी उतरा है। JEE Mains 2021 की परीक्षा में इसने एक बार फिर प्रूव्ड भी कर दिया। बिहार के सबसे छोटे जिले शिवहर के साकेत झा ने देश भर में बिहार को गौरवान्वित किया। 

शिवहर के चिरैया बराही निवासी साकेत झा ने JEE Mains 2021 की परीक्षा में 100 स्कोर किया है। कुल 41 टॉपरों की लिस्ट में 100 परसेंट स्कोर करने वाले 6 लड़के हैं। हालांकि लिस्ट में साकेत को राजस्थान का दिखाया गया है। दरअसल, साकेत राजस्थान के कोटा से तैयारी कर रहा था। इसलिए ऐसा हुआ। 

साकेत की मानें तो वे इतनी बड़ी उपलब्धि निरंतर अध्ययन से प्राप्त की है। वे कहते हैं कि उन्होंने नौवीं में ही इंजीनियरिंग की तैयारी शुरू कर दी थी। पिछले चार वर्षों के अथक प्रयास से नेशनल लेवल पर सफलता मिली है। वे 24 घंटे में 10 घंटा नियमित रूप से अध्ययन करते थे। ऐसा करने से JEE Mains Kya है, अन्य परीक्षा को छात्र आसानी से क्रेक कर सकता है। सफलता उसकी कदम चूमेगी। इसी वर्ष साकेत 12वीं की परीक्षा देगा। 12वीं की परीक्षा आगामी चार मई से होने वाली है। 

साकेत के पिता संजय कुमार झा झारखंड के बोकारो में पोस्टेड हैं। वे संपोषित उच्च विद्यालय सांढ़बालीडीह में प्राचार्य हैं। साकेत तीन बड़ी बहनों का छोटा भाई है। चूंकि पिता झारखंड में हैं, इसलिए शुरू में यह बात भी आई कि साकेत झारखंड का रहने वाला है, लेकिन बाद में क्लियर हो गया कि साकेत न राजस्थान और न ही झारखंड का रहने वाला है। यह तो खाँटी बिहारी है। उन्होंने NCERT की किताबों को तैयारी के लिए बेस्ट बताया। 100 परसेंट स्कोर करने में ये किताबें काफी हेल्पफुल रहीं। बाकी किताबों से भी उन्होंने मदद ली है। उन्होंने टीचर के साथ ही सेल्फ स्टडी को बहुत जरूरी माना। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *