Haveli Kharagpur : हवेली खड़गपुर के 13 पैक्स में पुराने चेहरों का दबदबा, सर्वाधिक चर्चित सीट रही तेलियाडीह

HAVELI KHARAGPUR (MR) : देश की जंग-ए-आजादी में महत्वपूर्ण रोल निभाने वाले हवेली खड़गपुर में चुनाव कोई भी लोगों में उत्साह गजब का रहता है। हालांकि, कुछेक साल से चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह को लेकर थोड़ी कमी आयी है। इसके बाद भी निचले स्तर पर उनमें चुनावी उत्साह अब भी बरकरार है। और यह पैक्स चुनाव में देखने को भी मिला। यही नहीं, मतगणना के दिन 30 नवंबर को इसे लेकर लोग व्हाट्सअप ग्रुप से लेकर सोशल मीडिया तक पर अपनी नजर बनाए हुए थे। वे पल-पल की जानकारी ले रहे थे।

हवेली खड़गपुर प्रखंड में कुल 18 पैक्स हैं। इनमें से 13 पैक्स में अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो गया था। इनमें से बैजलपुर पैक्स में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। बैजलपुर से धर्मेंद्र सिंह निर्विरोध विजयी हुए। इनके अलावा कई उम्मीदवारों ने जीत की हैट-ट्रिक लगायी तो कई लगातार दूसरी बार जीतकर अध्यक्ष बने। इनमें से कौड़िया पैक्स से कुणाल प्रियदर्शी पहली बार चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने हैं।

इन चुनावों में सबसे अधिक तेलियाडीह पैक्स ज्यादा चर्चा में रहा। दरअसल, यहां से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष चैतन्य कुमार चुनावी मैदान में थे। उनके सामने प्रथम राज मैदान में थे। चैतन्य कुमार का राजनीतिक करियर बीजेपी से शुरू हुआ है और उन्होंने संगठन के पद पर काम किया है। बाद में वे पत्रकारिता से जुड़ गए तथा हिंदी के लीड न्यूज पेपर हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर के लिए काम किया। एक बार फिर टर्न लेते हुए ये पिछले चुनाव में पैक्स के मैदान में कूद गए थे। इन्हें सफलता भी मिली। ये इस चुनाव में भी जीत गए तथा लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने।

पैक्स : निर्वाचित अध्यक्ष
अग्रहण : संतोष कुमार सिंह
बहिरा : कुंजबिहारी सिंह
बढ़ौना : सौरव कुमार सिंह
कौड़िया : कुणाल प्रियदर्शी
बरूई : रूपेश कुमार
गंगटा : हरिनंदन यादव
दरियापुर एक : विजय भारती
मंझगांय : पुनीत नारायण यादव
मुरादे : मनीष कापरी
मुढ़ेरी : कैलाश बिंद
नाकी : बिंदु विभा
तेलियाडीह : चैतन्य कुमार
बैजलपुर : धर्मेंद्र सिंह (निर्विरोध)

BDO ने बांटा प्रमाण पत्र

सभी निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार रौशन, एसडीपीओ चंदन कुमार, अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, बीपीआरओ मनोज कुमार सिंह, बीएओ राजीव रंजन, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।