LIVE Bihar Vidhansabha Budget Session 2025 : CM नीतीश, DyCM सम्राट ने अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं

PATNA (RAJESH THKUR) : बिहार विधान मंडल का बजट सत्र 2025 का आज शुक्रवार से शुरू हो गया। यह सत्र पूरे माह भर चलेगा। इसमें कुल 20 बैठकें होंगी। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। आज ही उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेंगे।

LIVE : बिहार विधानसभा का बजट सत्र live देखने के लिए क्लिक करें

इसके पहले सप्तदश बिहार विधान सभा के चतुर्दश सत्र के सफल संचालन के लिए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं। बता दें कि इस बजट सत्र में होने वाली कुल 20 बैठकों में प्रश्न, वित्तीय कार्य, गैर सरकारी संकल्प सहित अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्य होंगे।

इस बार के बजट सत्र में नेवा पोर्टल (National e Vidhan Application) के माध्यम से ही प्रश्न आदि महत्वपूर्ण विधायी कार्यों का निष्पादन होगा। इसके लिए विधान सभा में नेवा सेवा केंद्र का भी गठन किया गया है, जिसमें नेवा से संबंधित कार्यों से जुड़े सभा सचिवालय एवं अन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है।