DELHI (MR) : ज्योतिष शास्त्र में राशिफल जानने के अलग-अलग तरीके हैं। पटना निवासी आचार्य अशोक कुमार के अनुसार, सूर्य-चंद्र के अलावा मूलांक और टैरो कार्ड के अनुसार भी भविष्य वांचा जाता है। हस्तरेखा से भी भविष्य पढ़े जाने का प्रचलन है। लेकिन, यहां पर मूलांक के आधार पर राशिफल दिया जा रहा है। यह राशिफल ज्योतिष के मत के आधार पर है और इसका ‘मुखियाजी डॉट कॉम’ से कोई लेना-देना नहीं है वह केवल इसे प्रकाशित कर रहा है।
जानिए किस प्रकृति के हैं : पांच तारीख को जिनका जन्मदिन है, सबसे पहले उन्हें ‘मुखियाजी’ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। दिनांक 5 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले जातकों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यतः 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
जातक के लिए शुभ अंक और शुभ रंग : 5 मूलांक वाले जातकों के लिए शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23 तथा शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50 है। इसी तरह, इन जातकों के लिए शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059 और 2052 है। इन्हें इष्ट देव के रूप में देवी महालक्ष्मी, गणेश, माता अंबे की पूजा करनी चाहिए। इन जातकों के लिए शुभ रंग की बात करें तो इनके लिए हरा, गुलाबी, जामुनी और क्रीम ज्यादा शुभ है।
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।