DELHI (MR)। नेपाल-बिहार बॉर्डर पर हिंसक संघर्ष में एक युवा किसान की जान चली गई। बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर में सीतामढ़ी जिले से सटे नेपाल-बिहार बॉर्डर पर पिपरा परसाइन पंचायत के निकट नेपाली पुलिस ने किसानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें नागेश्वर राय के 25 वर्षीय बेटे विकेश की मौत हो गई। बॉर्डर पर दोनों देशों की पुलिस कैंप कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पिपरा परसाइन पंचायत के लालबंदी जानकी नगर बॉर्डर पर कुछ किसान खेतों में काम कर रहे ​थे, तभी नेपाली पुलिस ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना में विनोद राम के पुत्र उमेश राम और सहोरबा निवासी बिंदेश्वर ठाकुर के पुत्र उदय ठाकुर जख्मी हुए हैं। उमेश को हाथ में तो उदय को पैर में गोली लगी है।

इतना ही नहीं, मिल रही जानकारी के अनुसार नेपाली पुलिस ने लालबंदी जानकी नगर के ही वशिष्ठ राय के पुत्र लगन राय को अपने कब्जे में कर लिया है। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर किया गया है। सूत्रों के अनुसार, बॉर्डर पर तनाव से इनकार नहीं किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here