भागलपुर। बिहार के सोनार समाज लॉकडाउन में गरीबों की मदद कर रहा है। ठाकुर स्वर्णकार समाज की ओर से जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटी जा रही है। जरूरतंदों को साबुन के साथ ही सेनेटाइजर भी बांटे जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कटोरिया की राजद विधायक स्वीटी हेंब्रम से मुलाकात की। विधायक ने भी सेनेटाइजर देकर सहयोग किया।

इस संबंध में ठाकुर स्वर्णकार समाज के संयोजक ब्रह्म प्रकाश ठाकुर ने बताया कि बिहार के पांच जिलों भागलपुर के अलावा बांका, बेगूसराय, दरभंगा और मधुबनी में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री दी जा रही है। इसके अलावा मास्क एवं सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि इसमें ठाकुर स्वर्णकार समाज के कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। खासकर बांका से नंदन ठाकुर, श्याम नंदन ठाकुर, भागलपुर से दीपक ठाकुर, बेगूसराय से अजीत ठाकुर, श्रीराम ठाकुर, राम प्रसाद ठाकुर, दरभंगा से बीरेंद्र ठाकुर, निरंजन ठाकुर, गणेश ठाकुर, मधुबनी से सुमन ठाकुर आदि बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने मदद की। उन्होंने कटोरिया विधायक स्वीटी हेंब्रम के प्रति भी आभार प्रकट किया। कहा कि उन्होंने मदद भी की और आगे भी करने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि बिहार में 23 मार्च से ही लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना संकट को लेकर लगाए गए लॉकडाउन से सबों को काम-धंधे बंद हैं। रोजमर्रा पर कमाने-खाने वाले की स्थिति अत्यंत खराब है। हालांकि सरकार की ओर से भी लगातार मदद की जा रही है। कई स्वयंसेवी संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। इसके बाद भी समाज में कुछ लोग वंचित रह जा रहे हैं। बता दें कि कोरोना का संक्रमण बिहार में भी तेजी से फैल रहा है। कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 500 के पार कर चुकी है। हालांकि, ठीक होने वाले की रफ्तार भी ठीकठाक है। रफ्तार का प्रतिशत लगभग 40 है।

Previous articleआरक्षण पर बिहार में केंद्र के खिलाफ मोर्चाबंदी शुरू, SC-ST के 22 MLA आए एक मंच पर
Next articleराशनकार्ड बनाने में लापरवाही करने वाले अफसरों पर गरम हैं नीतीश, बोले- यह सब नहीं चलेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here