वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा में बहुमत से हो गया पारित, बिहार के NDA घटक दल JDU, HAM और LJPR ने किया फुल सपोर्ट

PATNA / DELHI (MR)। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 (Waqf Amendment Bill 2025) दिनभर बहस चलने के बाद रात लगभग 2 बजे बहुमत के साथ पारित हो गया। विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विधेयक के खिलाफ 232 वोट ही आए। NDA में शामिल बिहार के घटक दलों ने भी जोरदार ढंग से सपोर्ट किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, चिराग पासवान की पार्टी लोजपाआर, जीतनराम मांझी की पार्टी हम के सभी सांसदों ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के पक्ष में वोट दिए। जदयू ने तो अपने सांसदों के बजाप्ता व्हीप भी जारी किया था।

विधेयक पेश होने के पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तो जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से बैठक कर सहमति ली थी। बता दें कि बिहार में एनडीए के 30 सांसद हैं, जिनमें बीजेपी और जदयू के 12-12, तो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 5 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 1 सांसद हैं।

👇 इसे क्लिक कर पढ़ें