PATNA (MR) : राजकमल प्रकाशन समूह फेस्टिव सीजन में अपनी पटना शाखा में ‘किताबों संग दीपोत्सव’ मना रहा है। इसकी घोषणा आज बुधवार को प्रकाशन की ओर दे की गयी है। इसके तहत पाठक 3 नवंबर से 10 नवंबर तक अशोक राजपथ स्थित शाखा में किताबों पर भारी छूट प्राप्त कर सकते हैं।
इस उत्सव का मुख्य आकर्षण साल 2023 में प्रकाशित 300 से अधिक नई पुस्तकें होंगी। I इसमें 75 से अधिक उपन्यास, 50 से अधिक कविता संग्रह, 40 से अधिक कहानी संग्रह और 50 से अधिक कथेतर विधा की नयी पुस्तकें शामिल हैं।

राजकमल प्रकाशन के पटना शाखा प्रबंधक वेदप्रकाश ने कहा, ‘त्योहारोें के इस मौसम में लोग हर तरह की खरीदारी करते हैं। ऐसे मेें हमारी भी कोशिश है कि ज्ञान का उजियारा फैलाने वाली किताबें भी घर-घर पहुंचे और ज्यादा से ज्यादा लोगों में पठन-पाठन के प्रति रुचि पैदा हों।
इसी को ध्यान में रखते हुए हमने ‘किताबों संग दीपोत्सव’ मनाने की घोषणा की है। इस दौरान 10 नवंबर तक पाठक हमारी पटना शाखा से अपनी पसंद की किताबें भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं और अपनों को त्योहार पर उपहार के रूप में भी किताबें भेंट कर सकते हैं।’




