फोटो फीचर : पटना में बने देश का पहला बापू टावर CM नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट, देखें निखिल मंडल की नजर से

PATNA (MR) : पटना के गर्दनीबाग में बना बापू टावरb(Bapu Tower) आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। बापू पर बना यह देश का पहला टावर है। यह सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। 129 करोड़ की लागत से बने और 7 एकड़ में फैले इस टावर की ऊंचाई 120 फीट है। इसमें 6 मंजिलें हैं। एक ऑडिटोरियम है। रात में लाइटिंग के दौरान यह टावर सोने की तरह चमकता हुआ दिखता है। इसके गोलाकार भवन की बाहरी दीवार पर तांबे की परत लगी है, जिसका वजन 42 हजार किलोग्राम है। इस दीवार पर लगने वाला तांबा ऑक्सीजन और नाइट्रोजन की प्रतिक्रिया के कारण इंद्रधनुषी रंगों में एक सुंदर परिवर्तन से गुजरता है, जो टावर की खूबसूरती में चार चांद लगाता है।

इतना ही नहीं, इस टावर के दो मुख्य हिस्से हैं। एक भवन आयताकार तो दूसरा गोलाकार डिजायन में है। दोनों बिल्डिंग एक दूसरे से कनेक्टेड है। आयताकार भवन में तीन एग्जीबिशन गैलरी, ऑडिटोरियम, अस्थायी एग्जीबिशन गैलरी, ऑफिस रूम, वेटिंग रूम, म्यूजियम, शॉप और कैंटीन हैं। वहीं गोलाकार भवन में लगातार 5 रैंप हैं। इस पर महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित सभी जानकारियां दी गयी हैं। जगह-जगह दीवारों पर बनी पेंटिंग्स को आप घंटों निहारते रह जाएंगे। उन तस्वीरों को जदयू के वरीय नेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल के प्रपौत्र निखिल मंडल ने अपने कैमरे में कैद किया है। देखें बापू टावर में लगीं तस्वीरें निखिल मंडल की नजर से…