PATNA (MR) : बिहार पंचायत चुनाव 2021 को लेकर पहले चरण के मतदान के लिए 12 हजार से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन के पर्चे भरे हैं। पहले चरण के नामांकन का सिलसिला अब थम गया। 2 सितंबर से 8 सितंबर तक नामांकन कार्य चला। पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में चुनाव होना है. इसके तहत 151 पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, पहले चरण के लिए 15328 प्रत्याशियों ने नामांकन के पर्चे भरे। इनमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। 8093 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। इस बार आफलाइन के साथ ही आनलाइन नामांकन भी कराया जा रहा है। 10 जिलों में हुई नामांकन में सर्वाधिक पर्चे गया जिले में भरे गए हैं। साथ ही छह पदों में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सर्वाधिक नामांकन के पर्चे भरे गए हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 11 सितंबर तक होगी। 13 सितंबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। वोटिंग 24 सितंबर को होगी। काउंटिंग 26 और 27 सितंबर को होनी है। इसके लिए 2119 बूथ बनाए गए हैं। गौरतलब है कि 11 चरणों में वोटिंग होगी और छह पदों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। इन छह पदों में मुखिया, जिला परिषद, वार्ड सदस्य, प्रखंड प्रमुख समेत पंच व सरपंच पद शामिल हैं। बता दें कि पहले चरण में रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, मंगेर, जमुई व बांका में मतदान होना है।
ये हैं 11 चरण वोटिंग के
- 24 सितंबर
- 29 सितंबर
- 08 अक्टूबर
- 20 अक्टूबर
- 24 अक्टूबर
- 03 नवंबर
- 15 नवंबर
- 24 नवंबर
- 29 नवंबर
- 08 दिसंबर
- 12 दिसंबर
इन पदों के लिए होंगे चुनाव
- मुखिया : 8072
- सरपंच : 8072
- वार्ड सदस्य : 113307
- पंच : 113307
- पंचायत समिति सदस्य : 11104
- जिला परिषद सदस्य : 1160