DELHI (MR) : ज्योतिष शास्त्र में राशिफल जानने के अलग-अलग तरीके हैं। पटना निवासी आचार्य अशोक कुमार के अनुसार, सूर्य-चंद्र के अलावा मूलांक और टैरो कार्ड के अनुसार भी भविष्य वांचा जाता है। हस्तरेखा से भी भविष्य पढ़े जाने का प्रचलन है। लेकिन, यहां पर मूलांक के आधार पर राशिफल दिया जा रहा है। यह राशिफल ज्योतिष के मत के आधार पर है और इसका ‘मुखियाजी डॉट कॉम’ से कोई लेना-देना नहीं है वह केवल इसे प्रकाशित कर रहा है।
कर्मठ होते हैं जातक : आठ तारीख को जिनका जन्मदिन है, सबसे पहले उन्हें ‘मुखियाजी’ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 वाले जातक धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। ऐसे जातकों की वाणी कठोर तथा स्वर उग्र रहता है।
जानिए किस प्रकृति के हैं : 8 मूलांक वाले जातक भौतिकतावादी होते हैं। ये अदभुत शक्तियों के मालिक होते हैं। 8 मूलांक सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। ये अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं, उसका एक ही मतलब होता है। कई बार इनके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।
जातक के लिए शुभ अंक और शुभ रंग : 8 मूलांक वाले जातकों के लिए शुभ दिनांक : 8, 17, 26 तथा शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 है। इनके लिए शुभ वर्ष : 2042, 2051, 2060 आदि। ऐसे जातकों को ईष्टदेव के रूप में हनुमानजी, शनि देवता की पूजा करनी चाहिए। इनके लिए शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी आदि।
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे हैं, वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।