वैभव सूर्यवंशी को नहीं खेलाना टीम इंडिया को पड़ा महंगा, आयरलैंड ने दोनों मैच जीत लिये; अब इंग्लैंड सीरीज पर नजर

Rajesh Thakur | Patna

IPL का स्टार बैट्समैन यानी सिक्सर किंग बिहार के वैभव सूर्यवंशी को नहीं खेलाना भारत के लिए महंगा पड़ गया। टीम इंडिया ने आयरलैंड के साथ 2 मैचों की सीरीज 2-0 से गंवा दी। उससे भारत दूसरा व अंतिम मैच भी हार गया। भारत ने दो दिन पहले सीरीज का पहला मैच 34 रन से हारा था तो आज दूसरा मैच 1 रन से हार गया। हालांकि, अंतिम तीन ओवर में भारत ने वापसी की, लेकिन विकेट गिरते चले गये। आयरलैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाया था, जबकि जवाब में भारत 153 रन ही बना सका।

खास बात कि इस मैच में दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे थे। इनमें सूर्यांश शेड़गे महज 1 रन बनाकर आउट हो गया तो दूसरे डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने छक्का मारा। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दरअसल, जब प्रिंस खेलने उतरा तो उस समय सिर्फ एक बॉल ही बचा था और जीतने के लिए 8 रन चाहिए था। छक्का मारने के बाद भी भारत नहीं जीत पाता और वही हुआ। इस हार को लेकर भारतीय टीम की खूब किरकिरी हो रही है।

पहला मैच जब भारतीय टीम ने हारा था, तभी से वैभव सूर्यवंशी के नहीं खेलाने की निंदा हो रही थी। देश से लेकर विदेश तक के रिटायर क्रिकेटरों ने टीम की खिंचाई करते हुए यह उम्मीद जतायी थी कि दूसरा मैच में वैभव जरूर डेब्यू करेगा। वह भी अपने 3 नंबर जर्सी के साथ मन में उम्मीद पाले हुए था। लेकिन वह कर भी क्या सकता था। पवेलियन से बस निरीह होकर टुकुर-टुकुर देखता ही रह गया और उसकी आँखों के सामने टीम इंडिया सीरीज के दोनों मैच गँवा बैठी। बता दें कि इसी सीरीज से कप्तान श्रेयस अय्यर ने डेब्यू किया है।

जाय मूंदड़ा को जीत का क्रेडिट : आयरलैंड की इस ऐतिहासिक जीत का पूरा क्रेडिट भारतीय मूल के ही आयरिश गेंदबाज जाय मूंदड़ा को जाता है। उन्होंने पहले ही ओवर में दोनों भारतीय ओपनरों को शून्य पर चलता किया। इसके बाद कप्तान अय्यर को भी आउट किया। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट के साथ अपना स्पेल समाप्त किया। इसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।

जानिए क्या हुआ था पहला मैच में : सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। टी-20 विश्व कप जीत के बाद अपने पहले मैच में भारतीय टीम 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 148 रन पर सिमट गयी थी। यह किसी भी प्रारूप में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत थी। इस निराशाजनक सीरीज के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, जो 1 जुलाई से शुरू होगी।