MUNGER (MR) : बिहार में आज शनिवार को पंचायत चुनाव के 6ठे चरण की गिनती चल रही है। इस चरण में मुंगेर के धरहरा प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव की भी गिनती चल रही है। वार्ड सदस्य के चुनाव में सास पर एक बहू की किस्मत भारी पड़ गई। बहू ने लॉटरी से सास को पटकनी दे दी और वार्ड पर पर कब्जा जमा लिया।

काउंटिंग रूम से मिल रही जानकारी के अनुसार, मुंगेर में पंचायत चुनाव में बहू ने सास को पटखनी दी है। लॉटरी के माध्यम से इसका रिजल्ट आया है। लॉटरी का पर्चा बहू के नाम निकला। ​​​​​​​धरहरा प्रखंड की 13 पंचायत की मतगणना आज सुबह 8 बजे बजे से शुरू हुई। बाहा चौकी वार्ड नंबर 4 के वार्ड सदस्य के पद के लिए 2 प्रत्याशी सास और बहू चुनाव मैदान में थीं।

दिलचस्प पहलू यह है कि मतगणना के बाद दोनों का परिणाम टाई हो गया। दोनों को बराबर-बराबर वोट आए। कुल 288 वोट पड़े। इसमें दोनों को वोटरों ने 144-144 वोट दिए। तब निर्वाचन आयोग ने लॉटरी के माध्यम से पर्चा निकाला। मजदूर को बुलाकर पर्चा निकलवाया गया। इसमें बहू सुनीता देवी के नाम से पर्चा निकला और सास तारा देवी हार गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here