PATNA (MR) : Bihar Panchayat Chunav 7th Phase : बिहार के 37 जिलों के 63 प्रखंडों की 903 पंचायतों में आज सोमवार को 7वें चरण में 62.14% मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान शांतिपूर्वक चला। एक-दो जगहों पर आंशिक झड़प हुई, लेकिन मामला तुरंत ही शांत हो गया। छपरा में महिला सरपंच चंदू देवी के पति को गिरफ्तार किया गया।
Mukhiya Chunav Voting Updates
- 7वें चरण में कुल 62.14% मतदान हुआ। सबसे अधिक गया में 72.50% और सबसे कम सारण में 50.68% मतदान हुआ। इनमें 58.70% पुरुषों और 65.58% महिलाओं ने वोटिंग की।
- छपरा की नगरा पंचायत की सरपंच चंदू देवी के पति को पुलिस ने वोटिंग के दौरान शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। नशे में धुत सरपंच पति पर शराब और पैसे बांटने का आरोप लोगों ने लगाया है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
- अररिया के रामपुर उत्तर बूथ संख्या 91 पर ईवीएम खराब होने की वजह से घंटे तक वोटिंग बाधित रही। वहीं, फ़ारबिसगंज प्रखंड के रामपुर दक्षिण बूथ नंबर 104 पर बायोमेट्रिक नहीं होने के चलते लोगों ने हंगामा किया।
- समस्तीपुर में वोटिंंग के दौरान मोरवा प्रखंड में दो बूथों पर हल्की झड़प हुई। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। झड़प की घटना तिसवारा में बूथ नंबर 101 पर हुआ। इससे कुछ देर के लिए मतदान बाधित हुआ। लेकिन मतदान दोबारा तुरंत शुरू हो गया। इसी तरह की हल्की झड़प बूथ नंबर 117 पर भी हुआ। लेकिन तुरंत ही दोनों पक्षें में सुलह हो गया।
- सुबह 11 बजे तक 15.55% मतदान हुआ है। 14.60% पुरुषों ने और वहीं, 16.61% महिलाओं ने अब तक वोटिंग की है।
- गोपालगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच कुचायकोट प्रखंड की 31 पंचायतों में मतदान चल रहा है। डीएम और एसपी ने मतदान शुरू के बाद कई बूथों का जायजा लिया। प्रखंड में 450 बूथ बनाए गए हैं। कुल 807 पदों के लिए 2957 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
- नवादा के वारिसलीगंज प्रखंड के सफीगंज बूथ संख्या 52 व 53 पर मतदान की रफ्तार धीमी दिख रही है। वहां मतदाताओं की कतार लंबी हो गई है।
- पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो के भतनहिया बूथ संख्या 138 पर मुखिया प्रत्याशी सर्मथको के बीच झड़प हुई। जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी जीतेंद्र कुमार के पोलिंग एजेंट को मुखिया सर्मथको ने पीट दिया। मौके पर पुलिस पहुंची। अभी शांति है। मतदान बाधित नहीं हुआ है।
- फुलवारीशरीफ में 252, दनियावां में 95 तथा पटना सदर प्रखंड में 113 मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहा है। फुलवारीशरीफ में 1432, दनियावां में 650 तथा पटना सदर में 764 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। फुलवारीशरीफ प्रखंड में 17 पंचायतें हैं।
- पटना जिले में फुलवारीशरीफ, दनियावां और पटना सदर प्रखंड में आज चुनाव हो रहा है। तीनों प्रखंडों में 2846 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज 37 जिलों के 63 प्रखंडों के 903 पंचायतों में मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 7वें चरण के 3389 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इस बार 1 लाख 8 हजार 61 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में कुल 72 लाख 85 हजार 589 मतदाता मतदान कर रहे हैं। इसमें 34 लाख 50 हजार 436 महिला, जबकि 38 लाख 34 हजार 881 पुरूष मतदाता हैं। 8232 भवनों में कुल 12786 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
सातवें चरण में कुल पदों की संख्या 27730 है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद की संख्या 12272 है, ग्राम पंचायत मुखिया के 903, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1245, जिला परिषद सदस्य के 135, ग्राम कचहरी सरपंच के 903 और ग्राम कचहरी पंच के 12,272 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इस चरण के लिए मतों की गिनती 17 और 18 नवंबर को होगी।