DELHI (MR) : ज्योतिष शास्त्र में राशिफल जानने के अलग-अलग तरीके हैं। पटना निवासी आचार्य अशोक कुमार के अनुसार, सूर्य-चंद्र के अलावा मूलांक और टैरो कार्ड के अनुसार भी भविष्य वांचा जाता है। हस्तरेखा से भी भविष्य पढ़े जाने का प्रचलन है। लेकिन, यहां पर मूलांक के आधार पर राशिफल दिया जा रहा है। यह राशिफल ज्योतिष के मत के आधार पर है और इसका ‘मुखियाजी डॉट कॉम’ से कोई लेना-देना नहीं है वह केवल इसे प्रकाशित कर रहा है।
कलाप्रेमी होते हैं ऐसे जातक : छह तारीख को जिनका जन्मदिन है, सबसे पहले उन्हें ‘मुखियाजी’ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वाले जातक आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। इनमें गजब का आत्मविश्वास होता है। इसी आत्मविश्वास के कारण ये किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं हैं। ऐसे जातक सुगंध के शौकीन होते हैं तथा अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।
जानिए किस प्रकृति के हैं : 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अतः ऐसे जातकों में शुक्र से प्रभावित बुराई भी पायी जा सकती है। मसलन, स्त्री को पुरुष तथा पुरुष को स्त्री जाति के प्रति सहज झुकाव होगा। लेकिन ऐसे जातक दिल के बुरे नहीं होते हैं।
जातक के लिए शुभ अंक और शुभ रंग : 6 मूलांक वाले जातकों के लिए शुभ दिनांक : 6, 15, 24 तथा शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78 है। शुभ वर्ष : 2021, 2026। ऐसे जातकों को ईष्टदेव के रूप में मां सरस्वती और महालक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इनके लिए शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल और बैंगनी है।
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे, उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।