बिहार में कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी समेत प्रियंका गांधी व अलका लांबा के खिलाफ परिवाद दर्ज

MUZAFFARPUR (MR)। कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी, उनकी बेटी प्रियंका गांधी और दिल्ली में की कांग्रेस नेत्री अलका लांबा के खिलाफ बिहार में परिवाद दर्ज किया गया है। यह परिवाद बुधवार को मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया गया है।

भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व अधिवक्ता अनिल सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व अलका के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार के कोर्ट में बुधवार को परिवाद दर्ज कराया है।

परिवाद में कहा गया है कि 25 मई को अलका लांबा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति बेहद अपमानजनक बातें कही थीं। अलका लांबा दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा से विधायक रह चुकी हैं। इस ट्वीट से देश के लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। साथ ही विदेशों में भारत की गलत छवि बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *