PATNA (MR) : बिहार के रोहतास जिले में अपराधियों ने मुखिया का चुनाव लड़ चुके बिजेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना सूर्यपूरा थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव के निकट की है। तीन की संख्या में अपराधी बाइक से आए थे।

बताया जाता है कि तीन की संख्या में आए अपराधियों में से दो को आक्रोशित भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। तीसरे अपराधी भी बुरी तरह जख्मी हुआ है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है और मामले की तफ्तीश कर रही है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, शिवोबहार पंचायत के मुखिया उम्मीदवार रहे बिजेंद्र सिंह कल्याणी स्थित अपने जमीन पर मकान बनवा रहे थे। इसी बीच तीन की संख्या में बाइक से आये अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कहा जाता है कि गोली की आवाज सुन काफी में लोग जुट गए और अपराधियों को घेर लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों को पकड़ लिया। भीड़ की पिटाई से दो अपराधियों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं तीसरे की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गयी है। वहीं रोहतास एसपी खुद घटना पर नजर रखे हुए हैं और स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। माहौल को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here