PATNA (MR) : लोभ सारे पापों की जननी है। इतनी चेतावनी के बाद भी कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक नहीं समझ रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद का है। कल तक दूसरे को गिरफ्तार करने वाला थानेदार आज गिरफ्तार हो गया।

जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के उपहारा के थानेदार आनंद कुमार गुप्ता को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है। पटना से पहुंची निगरानी टीम ने उसे पकड़ा है। थानेदार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, एक अपहरण के मामले में आरोपितों के नाम हटाने के लिए थानेदार आनंद गुप्ता हमीदनगर गांव निवासी सनोज कुमार से 20 हजार रुपये घूस ले रहे थे। उसी समय निगरानी की टीम ने पैसा लेते रंगेहाथ उसे धर दबोचा। 

बताया जाता है कि पिछले दिनों एक लड़की का अपहरण हो गया था। इसमें कई नामजद अभियुक्त बनाये गए थे। इसी को लेकर उसने मोटी रकम की मांग की। किसी ने इसकी जानकारी निगरानी को दे दी।

निगरानी के अधिकारियों ने पहले मामले का सत्यापन कराया। इसके बाद टीम गठित कर संबंधित थाने पर पहुंच गयी। निगरानी टीम ने इसकी जानकारी औरंगाबाद पुलिस को नहीं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here