Mukhiyajee Reporter | Patna
बच्चों के लिए बनाए गए YouTube चैनल DigiDroll से अपनी अलग पहचान बनाने वाले पटना के युवा क्रिएटर सुरजीत कुमार उर्फ वरुण कुमार अब एक नए और महत्वाकांक्षी डिजिटल प्रोजेक्ट के साथ सामने आए हैं। उन्होंने ‘Devyom’ नाम से एक नया YouTube चैनल लॉन्च किया है, जो पूरी तरह भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और हिंदू धर्म से जुड़े प्रसंगों पर आधारित होगा। इसकी शुरुआत ‘महादेव का अंतिम जागरण’ शीर्षक वाले ट्रेलर से हुई है, जिसे सोशल मीडिया पर व्यूर्स का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। उन्होंने बताया कि DigiDroll की सफलता ने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि यदि गुणवत्तापूर्ण और सकारात्मक डिजिटल कंटेंट बनाया जाए तो दर्शक उसे जरूर स्वीकार करते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने Devyom की परिकल्पना की।

वरुण कुमार ने मुखियाजी डॉट कॉम से विशेष बातचीत में बताया कि आज की पीढ़ी पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति को जानना चाहती है, लेकिन उसे लेटेस्ट वर्जन में देखना पसंद करती है। Devyom का उद्देश्य यही है कि धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को शानदार विजुअल्स, प्रभावशाली संगीत और आधुनिक तकनीक के माध्यम से जेन-जी यानी नयी पीढ़ी तक पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि Devyom में केवल धार्मिक कथाओं का वर्णन नहीं होगा, बल्कि उनके पीछे छिपे जीवन मूल्यों, प्रेरणादायक संदेशों और आध्यात्मिक दर्शन को भी सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने आगे के रोडमैप की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत तो वे भगवान शिव के प्रसंगों को ला रहे हैं। ट्रेलर ‘महादेव का अंतिम जागरण’ से व्यूर्स को पता भी चला होगा। लेकिन आने वाले समय में श्रीराम, श्रीकृष्ण, मां दुर्गा, भगवान विष्णु सहित सनातन परंपरा के अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों पर आधारित एनिमेटेड सीरीज, भक्ति गीत और विशेष प्रस्तुतियां चैनल पर जारी की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि Devyom के निर्माण में भी अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एनिमेशन, ग्राफिक्स और सिनेमैटिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए उनकी टीम कई महीनों से रिसर्च और क्रिएटिव डेवलपमेंट पर काम कर रही थी, ताकि धार्मिक विषयों को गरिमा बनाए रखते हुए आकर्षक और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया जा सके। ‘महादेव का अंतिम जागरण’ ट्रेलर को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पांस से वे उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। उनका लक्ष्य ऐसा डिजिटल मंच तैयार करना है, जहां भक्ति, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक के साथ दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके। गौरतलब है कि कुछ समय पहले वरुण ने बच्चों के लिए DigiDroll चैनल की शुरुआत की थी। रंगीन एनिमेशन, आकर्षक संगीत और शिक्षाप्रद सामग्री के कारण उसके पहले ही वीडियो को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया था। अब Devyom के माध्यम से उन्होंने अपने डिजिटल सफर का दूसरा अध्याय शुरू किया है।
बहरहाल, मुंबई में भोजपुरी सिनेमा के लिए PRO तथा डिजिटल कंटेंट के जानकार संजय भूषण पटियाला कहते हैं कि यदि Devyom लगातार उच्च गुणवत्ता और शोधपरक सामग्री प्रस्तुत करता रहा तो यह भक्ति और आध्यात्मिक कंटेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकता है। बिहार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल कंटेंट निर्माण का यह प्रयास बेशक युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है। बता दें कि संजय भूषण पटियाला भी बिहार के रहने वाले हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ बना रहे हैं। ऐसे अब व्यूर्स की नजर Devyom की अगली प्रस्तुति पर है। यदि शुरुआती ट्रेलर को मिले उत्साह को देखा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि बच्चों की मुस्कान के बाद अब सुरजीत कुमार उर्फ वरुण भारतीय अध्यात्म और भक्ति को नयी डिजिटल पहचान देने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा चुके हैं।
यहां ट्रेलर देखें 👇



इसे भी पढ़ें 👇




