बिहार में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों का तबादला, पहली पोस्टिंग में ये अफसर बन गए SDO-DDC

Mukhiyajee Reporter | Patna

बिहार सरकार ने 22 अगस्त को एक बड़ी प्रशासनिक अधिसूचना जारी करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों के साथ-साथ 2024 बैच के ट्रेनी IAS अफसरों को भी शामिल किया गया है। खास बात यह है कि 2024 बैच के 12 IAS अधिकारियों को पहली बार सीधे फील्ड पोस्टिंग दी गयी है। ये सभी अधिकारी 20 अगस्त 2026 को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से अपनी ट्रेनिंग पूरी करके निकले हैं। तबादले में कई अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (DDC cum CEO) की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि कुछ अधिकारियों को नगर आयुक्त और विभागीय निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को युवा अधिकारियों को फील्ड अनुभव देने और जिलास्तरीय प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यहां देखें पूरी लिस्ट…

  1. अनिरुद्ध पाण्डेय (IAS 2023) — दानापुर SDO से पूर्णिया नगर निगम के नगर आयुक्त
  2. तुषार कुमार (IAS 2023) — पूर्णिया SDO से मधुबनी के DDC
  3. प्रद्युम्न सिंह यादव (IAS 2023) — कटिहार SDO से खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के निदेशक
  4. आकांक्षा आनंद (IAS 2023) — मुजफ्फरपुर पश्चिम SDO से सासाराम की DDC
  5. गरिमा लोहिया (IAS 2023) — बाढ़ SDO से दरभंगा नगर निगम की नगर आयुक्त
  6. अंजली शर्मा (IAS 2023) — अरेराज SDO से समाज कल्याण विभाग की निदेशक (निःशक्तता)
  7. रोहित कर्दम (IAS 2023) — नौगछिया SDO से कैमूर के DDC
  8. शिक्षा विजयकुमार चौधरी (IAS 2023) — आरा सदर SDO से जमुई की DDC
  9. डॉ. नेहा कुमारी (IAS 2023) — सासाराम SDO से कटिहार की DDC
  10. कृष्ण चन्द्र गुप्ता (IAS 2023) — कहलगांव SDO से निबंधन-मद्य निषेध विभाग के महानिरीक्षक
  11. IAS श्रेया श्री को खगड़िया की जिम्मेदारी। सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने के बाद वेटिंग में चल रहीं IAS श्रेया श्री को अब खगड़िया का DDC बनाया गया है।
  12. विवेक रंजन मैत्रेय को नहीं मिली नयी पोस्टिंग। सीवान के पूर्व डीएम विवेक रंजन मैत्रेय को इस सूची में कोई नयी पोस्टिंग नहीं मिली है। गौरतलब है कि 25 जुलाई को सीवान में एक छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग हुई थी, जिसके बाद 17 अगस्त को उन्हें डीएम पद से हटा दिया गया था। फिलहाल उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में पोस्टिंग की प्रतीक्षा में रखा गया है।