बांकीपुर विस उपचुनाव : घर-घर पहुंच रहीं चेतना झांब, भाजपा के पक्ष में महिला मतदाताओं से कर रही हैं सीधा संवाद

Mukhiyajee Reporter | Patna

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार थमने के बाद अब भाजपा ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान को पूरी ताकत से आगे बढ़ा दिया है। इसी क्रम में हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं चेतना झांब लगातार क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं, विशेषकर महिला वोटरों से सीधा संवाद कर रही हैं। वे लोगों से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी सामने रख रही हैं। 17 जुलाई को वे भाजपा में शामिल हुई हैं और महज 10 दिनों में ही उन्होंने नेताओं से लेकर मतदाताओं के बीच अच्छी पकड़ बना ली हैं। कम समय में ही चेतना झांब दोहरी भूमिका निभा रही हैं। प्राथमिकता के आधार पर पहला मतदाताओं से संपर्क कर रही हैं और दूसरा इसी से समय निकालकर वरीय नेताओं से भी मिल रही हैं। उनका आशीर्वाद ले रही हैं। उनकी सक्रियता देखकर कोई कह ही नहीं रहा है कि वे भाजपा में नयी हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बुके देकर स्वागत करतीं समस्तीपुर की चेतना झांब।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधान पार्षद संजय मयूख से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान चेतना झांब।
भाजपा दफ्तर में चेतना झांब को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, साथ में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रीति शेखर।

इतना ही नहीं, चेतना झांब ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भव्य रोड शो में भी काफी सक्रिय होकर अपनी भागीदारी दी। इसके बाद भी उन्होंने प्रचार की गति धीमी नहीं होने दी और अब अंतिम चरण में बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क साध रही हैं। इसके अलावा वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी बांकीपुर की जनता से भाजपा के पक्ष में अपील कर रही हैं। उनका कहना है कि भाजपा की राजनीति किसी जाति या वर्ग विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना पर आधारित है। यही कारण है कि वे जातीय समीकरणों से ऊपर उठकर हर समाज, हर परिवार और हर मतदाता तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का बढ़ता विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। केंद्र और बिहार सरकार की योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है, जिसका असर समाज के हर वर्ग में दिखाई देता है। यही वजह है कि महिला मतदाता विकास, सुरक्षा और सुशासन के मुद्दे पर भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी हैं।

बांकीपुर में आयोजित केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक कार्यक्रम में वोटरों को संबोधित करतीं चेतना झांब.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रोड शो में शामिल चेतना झांब।
बांकीपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करतीं भाजपा नेत्री चेतना झांब।

चेतना झांब को हालांकि अभी पार्टी में कोई बड़ा दायित्व नहीं मिला है, बावजूद इसके वे चुनाव प्रचार से लेकर डोर टू डोर संपर्क अभियान में किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बांकीपुर का उपचुनाव केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि विकास की निरंतरता और जनविश्वास को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और बांकीपुर एक बार फिर विकास की राजनीति पर अपना बटन दबाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच पार्टी का प्रतिनिधि है और उसका आत्मीय संवाद ही जीत की सबसे मजबूत नींव बनेगा। बता दें कि चेतना झांब समस्तीपुर की रहने वाली हैं और समस्तीपुर की बेटी के रूप में सोशल मीडिया में लोकप्रिय हैं। पिछले साल इन्होंने जनसुराज ज्वाइन किया था, लेकिन वादे के मुताबिक प्रशांत किशोर ने इन्हें टिकट नहीं दिया। तब इन्होंने निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतर गयीं। सफलता नहीं मिलने के बाद भी चेतना झांब क्षेत्र के लोगों से संवाद के जरिए जुड़ी हुई हैं और उनके सुख-दुख में शामिल हो रही हैं। क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद कर रही हैं और सोशल एक्टिविस्ट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं।