Date of Birth है चार तारीख जिनका, जानें उनका भविष्य, 4 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा वर्ष

DELHI (MR) : ज्योतिष शास्त्र में राशिफल जानने के अलग-अलग तरीके हैं। पटना निवासी आचार्य अशोक कुमार के अनुसार, सूर्य-चंद्र के अलावा मूलांक और टैरो कार्ड के अनुसार भी भविष्य वांचा जाता है। हस्तरेखा से भी भविष्य पढ़े जाने का प्रचलन है। लेकिन, यहां पर मूलांक के आधार पर राशिफल दिया जा रहा है। यह राशिफल ज्योतिष के मत के आधार पर है और इसका ‘मुखियाजी डॉट कॉम’ से कोई लेना-देना नहीं है वह केवल इसे प्रकाशित कर रहा है।

कुलदीपक होते हैं अधिसंख्य जातक : चार तारीख को जिनका जन्मदिन है, सबसे पहले उन्हें ‘मुखियाजी’ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 वाले जातकों को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए, ऐसा उनका भाग्य होता है। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश जातक कुलदीपक होते हैं।

जानिए किस प्रकृति के हैं : ऐसे जातक जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले और साहसी होते हैं। इन लोगों का जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं, किंतु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

जातक के लिए शुभ अंक और शुभ रंग : 4 मूलांक वाले जातकों के लिए शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31 तथा शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57 हैं। इसी तरह ऐसे जातकों के लिए शुभ वर्ष : 2031, 2040 और 2060 है। इन्हें ईष्टदेव के रूप में भगवान श्री गणेश, श्री हनुमान की पूजा करनी चाहिए। इनके लिए शुभ रंग : नीला, काला और भूरा है।

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक उसे गुप्त रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।