बिहार में अनुष्का के बाद अब आयशा बनीं महज 21 साल की उम्र में मुखिया, पॉलिटिकल साइंस की हैं छात्रा

PATNA (MR) : बिहार में अब तक 8 चरणों का पंचायत चुनाव हो गए हैं। 9वें चरण का मतदान 29 नवंबर को है। लेकिन इस बार कम उम्र के युवक-युवतियां मुखिया बन रही है। मुखिया बनने के लिए मिनिमम 21 साल उम्र चाहिए। और इस बार अब तक दो मामले सामने आए हैं। मुखियाजी डॉट कॉम पर इसके पहले शिवहर की अनुष्का के बारे में जानकारी दी गयी थी। अब भागलपुर की आयशा के बारे में बता रहे हैं। 

भागलपुर की आयशा भी 21 साल में मुखिया बन गयी हैं। उनका पूरा नाम है आयशा खातून। भागलपुर की सबसे कम उम्र की महिला मुखिया के रूप में आयशा खातून ने जीत हासिल की है। वह फतेहपुर पंचायत से जीती हैं। 1191 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुराधा कुमारी को 327 वोटों से पराजित किया। इतना ही नहीं, इस क्षेत्र की निवर्तमान मुखिया, जो लगातार 15 सालों से मुखिया पद पर काबिज थीं। उनको आयशा ने 656 मतों से करारी हार दी है। 

 आयशा सबौर महाविद्यालय के पॉलिटिकल साइंस स्नातक पार्ट 3 की छात्रा हैं। उनका जन्म 11 सितंबर 2000 को पीरपैंती में हुआ है। 22 जुलाई 2017 को आयशा का विवाह मो ताज हुसैन से हुआ, जो एक इंजीनियर हैं। पिछली बार इनकी सास अशरफुन मुखिया पद की उम्मीदवार थीं, लेकिन दूसरी स्थान पर आकर ये पराजित हो गई थीं। लेकिन इस बार उनकी पोती ने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

बता दें कि पंचायत चुनाव के सातवें चरण में शिवहर की अनुष्का ने सबसे कम उम्र में मुखिया बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। शिवहर प्रखंड में कुल 10 पंचायतें हैं। यहां से अनुष्का कुमारी पहले ही प्रयास में सफल हो गयीं। इस समय उनकी उम्र महज 21 साल है। अनुष्का ने कुशहर पंचायत में रीता देवी को पराजित किया। अनुष्का को 2625 तथा रीता को 2338 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *