BJP नेता कामेश्वर चौपाल की नतिनी पटना में बरामद, बेऊर इलाके से हो गयी थी लापता

PATNA (MR) : BJP के वरीय नेता व पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल की 10 वर्षीया नतिनी सुमन कुमारी पटना में बरामद हो गयी। वह चार दिनों से लापता थी। उसे शनिवार की देर रात पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। वह एक लिट्टी-चाय दुकानदार के पास मिली है। बच्ची के बरामद होने की खबर मिलते ही परिजन भागे-भागे थाना पहुंचे।

सुमन उस वक्त लापता हो गई थी, जब कामेश्वर चौपाल अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। अपने नाना कामेश्वर चौपाल की कार के पीछे-पीछे उनकी नतिनी सुमन दौड़ी चली गई थी। इसके बाद बच्ची अपना रास्ता भटक कर पटना सिटी तक पहुंच गई।

पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना क्षेत्र से राजकुमार साव के लिट्टी-चाय की दुकान के पास से बच्ची को पुलिस टीम ने सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्ची को भटकता देखकर दुकानदार ने उसे अपने पास रखकर उसके परिजनों की तलाश में जुट गया। पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। इसके बाद बच्ची के बारे में पता चला। सुमन को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *