Bihar Assembly Session 2021 : बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र पहला दिन : पांच दिनों के सत्र के लिए ये सब बनाए गए पीठासीन पदाधिकारी, रखे गए दो प्रस्ताव; आप भी जानें

PATNA (MR) : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज सोमवार को आगाज हो गया। इस सत्र को काफी छोटा रखा गया है। सिर्फ पांच दिनों तक यह सत्र चलेगा। इस सत्र के छोटा रहने के बाद भी पहले दिन की कार्यवाही दोपहर के बाद ही स्थगित कर दी गई। पहले दिन सोंमवार को शोकसभा के अलावा दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को रखा गया। इसके बाद कार्यवाही को मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र के लिए पीठासीन पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गयी।

सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, विपक्षी दल के नेता तेजस्वी यादव एवं नीतीश कैबिनेट के लगभग सभी सदस्यों समेत अन्य दलों के सदस्य मौजूद रहे। सदन स्थगित करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने प्रेम कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, आफाक आलम और ज्योति कुमारी को पीठासीन पदाधिकारी बनाए जाने की घोषणा की। विस अध्यक्ष विजय सिन्हा ने विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके पूर्व बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज सोमवार को सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सदन में द्वितीय अनुपूरक विनियोग विधेयक को पेश किया। वहीं ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग संशोधन विधेयक 2021 को सदन के पटल पर रखा। इस पर कल से चर्चा होगी। सदन में दोनों प्रस्तावों के रखे जाने के बाद विधानसभा एवं विधान परिषद में वर्तमान और पूर्व दिवंगत विधायकों व पार्षदों के लिए शोक प्रस्ताव रखा गया। दिवंगत आत्माओं के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। अब मंगलवार को 11 बजे फिर से विधानमंडल की कार्यवाही शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *