PATNA (MR): बिहार अभी भीषण ठंड की चपेट में है। कोहरा का कहर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो गणतंत्र दिवस पर भी बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा। धूप निकल भी रही है तो दोपहर में। उसमें भी गरमाहट का असर नहीं रह रहा है। खासकर नेपाल बॉर्डर से सटे बिहार के जिलों में तो सर्दी का सितम जारी है। इसमें 27 जनवरी के बाद ही कमी आने की उम्मीद है। भीषण ठंड में आधी रात को जायजा लेने के लिए पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह सड़कों पर निकले।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर भी बिहार में सुबह घना कोहरा रहेगां पूरे राज्य में यलो अलर्ट जारी है। मतलब प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा. सोमवार को पटना में 11 बजे के बाद सूर्य का दर्शन हुआ. धूप भी निकली. लेकिन गरमाहट महसूस ही नहीं हो रहा था। हां, गुलाबी धूप का आनंद लोगों ने उठाया।

भीषण ठंड को देखते हुए पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह रविवार की रात पटना की सड़कों पर निकले। वे बेली रोड में बिहार म्यूजियम होते हुए सगुना मोड़, दीघा सहित कई इलाकों का जायजा लिया। सड़क पर रहने वाले बेघर लोगों का हाल जाना। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। बताया जाता है कि इस दौरान उन्होंने 45 लोगों को कंबल भी दिए।

दूसरी ओर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण वातावरण कोहरे से भर गया है। इस तरह की स्थिति 27 जनवरी तक रहने की उम्मीद है। इसके बाद ही सर्दी के सितम कम होने की उम्मीद है। खासकर नेपाल बॉर्डर इलाके में सटे बिहार के जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर आदि में फिलहाल ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

Previous articleजल-जीवन-हरियाली में अपना बिहार कर गया टॉप, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मिली जगह
Next articleRepublic Day 2021 : ग्रीन हेरिटेज सोसायटी की महिलाओं ने झुमाया, बच्चों ने भी मन मोहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here