PATNA (MR) : पटना के दानापुर में चल रहे नारी गुंजन आवासीय विद्यालय की छात्रा सृष्टि श्री को बेस्ट कविता संकलन के लिए ‘वूमेन एक्सीलेंस रिकॉग्निशन’ से नवाजा गया। उन्हें यह अवार्ड नारी गुंजन केंद्र पर पद्मश्री सुधा वर्गीज ने प्रदान किया। इसके साथ उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

दरअसल, दानापुर में पद्मश्री सुधा वर्गीज के नेतृत्व में नारी गुंजन आवासीय विद्यालय संचालित किया जा रहा है। उसी विद्यालय में छात्रा में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की नातिन सृष्टिश्री पढ़ती है। उनका काव्य संग्रह Not So Delusional हाल ही में प्रकाशित हुआ है। इसी काव्य संग्रह के लिए सृष्टि को यह प्रशस्ति पत्र दिया गया है।

इस अवसर पर एससी-एसटी फेडरेशन के महासचिव नरेंद्र कुमार ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में ही सृष्टिश्री ने वह कारनामा कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाते। वास्तव में यह संकलन काफी काबिले तारीफ है। यह पुस्तक अमेजॉन की साइट पर उपलब्ध है। सृष्टि की मां पुष्पा ने कहा कि सबसे पहले हमारे समाज को शिक्षा एवं आवासन की सुविधा उपलब्ध कराना अत्यंत ही आवश्यक है। इस अवसर पर नारी गुंजन स्थित केंद्र पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा समूह गान भी गया गया, जिसमें बच्चियों ने शिक्षा एवं नारी सशक्तिकरण पर अद्भुत गीत प्रस्तुत किया।