Date of Birth है तीन तारीख जिनका, जानें उनका भविष्य, 3 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा वर्ष

DELHI (MR) : ज्योतिष शास्त्र में राशिफल जानने के अलग-अलग तरीके हैं। पटना निवासी आचार्य अशोक कुमार के अनुसार, सूर्य-चंद्र के अलावा मूलांक और टैरो कार्ड के अनुसार भी भविष्य वांचा जाता है। हस्तरेखा से भी भविष्य पढ़े जाने का प्रचलन है। लेकिन, यहां पर मूलांक के आधार पर राशिफल दिया जा रहा है। यह राशिफल ज्योतिष के मत के आधार पर है और इसका ‘मुखियाजी डॉट कॉम’ से कोई लेना-देना नहीं है वह केवल इसे प्रकाशित कर रहा है।

बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक : तीन तारीख को जिनका जन्मदिन है, सबसे पहले उन्हें ‘मुखियाजी’ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। दिनांक 3 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 3 होगा। ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। वे दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। ऐसे जातकों की शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

जानिए किस प्रकृति के हैं : ऐसे जातकों का सामाजिक सरोकार से गहरा लगाव रहता है। वे सामाजिक प्राणी होते हैं। वे सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं। यही वजह है कि अव्यवस्थाओं के कारण ऐसे लोग तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी वे तानाशाह भी बन जाते हैं।

जातक के लिए शुभ अंक और शुभ रंग : 3 मूलांक वाले जातकों के लिए शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30। शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9 और शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052 हैं। उन्हें इष्टदेव के रूप में देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति तथा भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। ऐसे जातकों के लिए शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी है।

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : इस वर्ष घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी वर्ग के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।