Venkaiah Naidu in Bihar : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का 10 तस्वीरों में देखें बिहार दौरा, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी भी मिले

PATNA (MR) : भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज रविवार को बिहार दौरे से दिल्ली लौट गए। वे कल पटना पहुंचे थे। वे एयर इंडिया के विमान से पटना से दिल्ली लौटे। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विदाई दी। इसके पहले उपराष्ट्रपति से राजभवन में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी व श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम पूछा।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज पूर्वी चंपारण तथा नालंदा के कार्यक्रम में शामिल हुए। वे आज सुबह पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी गए। पूसा कृषि विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नालंदा में आयोजित छठे धर्म धम्म कॉन्फ्रेंस में भी शिरकत की। दोनों ही जगहों पर राज्यपाल फागू चौहान व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति जब दिल्ली लौट रहे तो उनके विदाई के वक्त पटना एयरपोर्ट पर भी राज्यपाल व मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

10 तस्वीरों में देखें उपराष्ट्रपति का बिहार दौरा

पटना एयरपोर्ट पर 6 नवंबर को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु का स्वागत करते राज्यपाल व मुख्यमंत्री
पूर्वी चंपारण में रविवार को दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री
नालंदा के धर्म धम्म कॉन्फ्रेंस में उपराष्ट्रपति के साथ राज्यपाल फागू चौहान व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
नालंदा में धर्म धम्म कॉन्फ्रेंस
नालंदा में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण करते उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री
उपराष्ट्रपति से मिलते मुख्यमंत्री नीतीश
उपराष्ट्रपति नायडु को गौतम बुद्ध की प्रतिमा देते राज्यपाल फागू चौहान
उपराष्ट्रपति से मिलते डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, मंत्री जीवेश मिश्रा व मंत्री सम्राट चौधरी
उपराष्ट्रपति संग तारकिशोर प्रसाद, जीवेश मिश्रा व सम्राट चौधरी
उपराष्ट्रपति को 7 नवंबर को पटना एयरपोर्ट पर विदाई देते राज्यपाल व मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *