Mukhiyajee Reporter | Fulwari Sharif
यूएसएएन किड्स हाई स्कूल फुलवारी शरीफ में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसमें सभी बच्चों ने सामूहिक प्रस्तुति दी। इसके बाद ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता…’ गीत पर सामूहिक गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में निदेशक डॉ नीतीश दांगी और प्रधानाचार्या मैडम रश्मि झा ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन किया। निदेशक ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। निदेशक डॉ नीतीश दांगी ने बताया कि नर्सरी वर्ग की छात्रा आलिया, तृषा और माही ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

‘मेरी मां’ गीत पर अदिति पटेल, हिमांशु, नित्या कौर, विवान, शिवांशी प्रकाश, तमन्ना, मानस, कश्वी और वैष्णवी ने शानदार अभिनय किया। पीजी वर्ग के बच्चों ने ‘दादा जी की छड़ी’ की प्रस्तुति दी, जिसमें अंशिका, स्वराज, दिव्यांशु, शशांक कुमार, कश्वी गुप्ता, पियूष, प्राची, कृषा, आरना, अमर्त्य देव, आरबाज, अनिका और शानविक ने भाग लिया। यूकेजी वर्ग के छात्र श्रेयांश ने ‘मेरा विद्यालय’ विषय पर भाषण दिया। एलकेजी वर्ग के बच्चों आयोन, अथर्व, आशुतोष, आदर्श, इज्जान और शिवान ने ‘खइके पान बनारस वाला’ गीत पर प्रस्तुति दी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पार्थ, शिववेल्हन और शिवांश ने आकर्षक वेशभूषा से सबका मन मोह लिया। ‘ओ हो हो’ गीत पर अग्रव, शानिका, आरबाज, गौरव, अमर्त्य देव और देवनाथ सिंह ने प्रस्तुति दी। नर्सरी वर्ग के बच्चों नित्या रानी, वैष्णवी सिंह, हिमांशु, शिवांशी प्रकाश, तमन्ना, विवान, मानस सिंह, अदिति पटेल, कश्वी और सलमान चिरंजीव ने ‘स्कूल नहीं जानी’ गीत पर अभिनय किया। द्वितीय और यूकेजी वर्ग के प्रांश, मन्नू, अभिषेक, धैर्य, आद्विक और शिवांश ने ‘ऑल इज वेल’ गीत पर प्रस्तुति दी।

प्रथम वर्ग की आलिया ने ‘नाचले नाचले’ गीत पर मनमोहक नृत्य किया। नर्सरी की अदिति पटेल ने ‘याद पिया की’ गीत प्रस्तुत किया। प्रांशु और मन्नू ने ‘अपना हर दिन ऐसे जियो’ गीत गाया। चंचन ने ‘हर तरफ हर जगह’ गीत प्रस्तुत किया। एलकेजी की आन्वी ने ‘मैंने पायल जो छनकायी’ गीत पर नृत्य किया। ‘ऐ गिरी नंदिनी’ गीत पर विशेष प्रस्तुति दी गयी। एलकेजी की छात्राएं सान्वी, आन्वी, आराध्या, संग्या और जानवी चंचल ने ‘पापा मेरे पापा’ गीत पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शिक्षक नृत्य मिश्रण, सामाजिक विषय पर नाटक ‘सोशल मीडिया ड्रामा’ तथा विभिन्न समूह नृत्य और गीत प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयीं। मन्नू, प्रांशेश, आलिया, अभिषेक, शिवांश, आद्विक, धैर्य, कौन्स, माहिंग और मिस्टी ने नाटक में भाग लिया। पूरे समारोह में बच्चों की ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने लायक था। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।




