पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे जमुई, दिवंगत मुखिया प्रकाश महतो के परिजनों से मिले

JAMUI (MR) : के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी आज बुधवार को जमुई पहुंचे। वे अलीगंज की दरखा पंचायत के दिवंगत मुखिया जय प्रकाश प्रसाद उर्फ प्रकाश महतो के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्हें ढांढस बंधाया। उनके साथ काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे। 

मंत्री सम्राट चौधरी इसके पहले आज तारापुर गए थे। वहां वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में शामिल हुए। उपचुनाव में जेडीयू उम्मीदवार राजीव सिंह को मिली जीत को लेकर मुख्यमंत्री जनता के प्रति आभार प्रकट करने को तारापुर गए थे। पटना लौटने के पहले सम्राट चौधरी जमुई दरखा पंचायत के दिवंगत मुखिया प्रकाश महतो के परिजनों से मिले

सम्राट चौधरी को देख घर की महिलाएं भावुक होकर रोने लगीं। मंत्री भी काफी भावुक हो गए। वे वहां पर काफी देर तक बैठे। काफी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। बता दें कि 3 दिसंबर को अलीगंज प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया जय प्रकाश प्रसाद उर्फ प्रकाश महतो को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में आक्रोशित लोगों ने पुलिस के दो वाहनों में आग लगा दी। 

अलीगंज की दरखा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया जयप्रकाश प्रसाद उर्फ प्रकाश महतो बस दो माह से कुछ अधिक रहे। वे 1 अक्टूबर को मुखिया चुने गए थे। 29 सितंबर को उनके क्षेत्र में मतदान हुआ था। लेकिन दो माह बाद 3 दिसंबर को उन्हें गोली मार दी। अपराधियों ने नवादा-सिकंदरा मार्ग पर उन्हें गोलियों से भून दिया था। उन्हें आनन-फानन में पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। 

मुखिया प्रकाश महतो की मौत की जानकारी मिलते ही लोग सड़कों पर उतर आए। सिकंदरा मेन रोड पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस की दो गाड़ियों में आग लगा दी। साथ ही पथराव भी किया। इसमें कुछ पुलिस वाले घायल हुए थे। पुलिस के अनुसार, दरखा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया जयप्रकाश प्रसाद उर्फ प्रकाश महतो को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारी थी। घटना के वक्त मुखिया जयप्रकाश अलीगंज के औलिया बाबा की पूजा में प्रसाद खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा मेन रोड पर बालडा मोड के शारदा होटल के पास यह वारदात हुई। बदमाशों ने सीने, पेट तथा कमर के नीचे जांघ में गोलियां मारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *