नीतीश ने दिखाया तेवर तो ‘जगह’ पर आ गयी BJP, चंद घंटे में CM आवास पहुंच गयी लिस्ट; आज शपथग्रहण, संभावित नाम

PATNA (MR) : Bihar Cabinet Expansion : CM Nitish Kumar के तेवर गरम होते ही BJP जगह पर आ गयी। आनन-फानन में मंत्री बनने MLA-MLC की लिस्ट सीएम आवास पहुंच गयी। नीतीश कुमार ने बिना देर किए BJP के साथ ही JDU की भी लिस्ट राजभवन भेज दी गयी। आज मंगलवार को दोपहर में बिहार कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। 

दोपहर साढ़े 12 बजे शपथग्रहण का समय निर्धारित किया गया है। इसी के साथ शाम 4.30 बजे से राज्य मंत्रिमंडल की बैठक संभावित है। मुख्यमंत्री आवास से कैबिनेट विस्तार को लेकर अलर्ट मिलते ही राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां आरंभ कर दी गई। आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में 22 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। नए चेहरों को भी मौका मिलने जा रहा है। 

दरअसल, सोमवार को नीतीश कुमार ने पीएमसीएम परिसर में मीडिया से बातचीत में साफ कह दिया कि कैबिनेट विस्तार में कोई देरी नहीं है। लिस्ट जैसे ही मिलेगी, हम कैबिनेट विस्तार कर देंगे। उनका इशारा बीजेपी की ओर था। ऐसे में शुक्रवार से लिस्ट भेज दिए जाने की रट लगाने वाले बीजेपी के वरीय नेताओं की पोल खुलती नजर आने लगी। 

सूत्रों की मानें तो सोमवार की शाम उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने बीजेपी कोटे के मंत्री बनने वाले नेताओं की सूची मुख्यमंत्री को सौंप दी। रात आठ बजे के करीब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल का फोन भी ऐसे नेताओं को जाने लगा। 

भाजपा से संभावित नाम : नितिन नवीन, शाहनवाज हुसैन, भागीरथी देवी, रामविचार राय, कृष्ण कुमार ऋषि, प्रमोद कुमार, सम्राट चौधरी, नीतीश मिश्रा, संजय पासवान। जदयू से संभावित नाम : श्रवण कुमार, सुमित कुमार सिंह, संजय झा, जमा खान, जयंत राज, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *