JAMUI (MR) : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर हिंसा बढ़ती ही जा रही है। जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया जय प्रकाश उर्फ प्रकाश महतो को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में आक्रोशित लोगों ने पुलिस के दो वाहनों में आग लगा दी। घटना को लेकर तनाव से इनकार नहीं किया जा सकता है। वारदात शुक्रवार (3 दिसंबर) की देर शाम हुई है। 

बताया जाता है कि अलीगंज की दरखा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया जयप्रकाश प्रसाद उर्फ प्रकाश महतो की सरेशाम हत्या कर दी गयी। अपराधियों ने नवादा-सिकंदरा मार्ग पर उन्हें गोलियों से भून दिया। उन्हें आनन-फानन में पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। 

मुखिया प्रकाश महतो की मौत की जानकारी मिलते ही लोग सड़कों पर उतर आए। सिकंदरा मेन रोड पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस की दो गाड़ियों में आग लगा दी। साथ ही पथराव भी किया। इसमें कुछ पुलिस वाले घायल बताए जा रहे हैं। संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद मंडल भी पहुंचे। डीएसपी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। स्थिति तनावपूर्ण से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। 

बताया जाता है कि दरखा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया जयप्रकाश प्रसाद उर्फ प्रकाश महतो को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारी है। घटना के वक्त मुखिया जयप्रकाश अलीगंज के औलिया बाबा की पूजा में प्रसाद खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा मेन रोड पर बालडा मोड के शारदा होटल के पास यह वारदात हुई। बदमाशों ने सीने, पेट तथा कमर के नीचे जांघ में गोलियां मारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here