CENTRAL DESK : खरमास शुरू हो गया है। बैंड बाजा बारात पर माह भर के लिए ब्रेक लग गयी। अब अगले साल से शहनाई बजेगी। मिथिला एवं बनारसी पंचांग में 13 दिसंबर तक शादी का लग्न रहा। आज 16 दिसंबर गुरुवार दोपहर 12:37 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश किया। इसके साथ ही आज से खरमास शुरू होने के कारण मांगलिक कार्य पर ब्रेक लग गया। 

ज्योतिषविद के अनुसार, नए साल 20 जनवरी से शहनाई बजेगी। बैंड बाजा बजेगा। बारात सजेगी। मिथिला एवं बनारसी पंचांग में मंगलवार 14 दिसंबर को बृहस्पति अस्त हो गया। गुरु की राशि में जब सूर्य हो तो कोई मांगलिक कार्य नहीं होता है, इसीलिए शादी या मांगलिक कार्य अब माह भर के लिए थम गए। 

खरमास का समापन 14 जनवरी की रात 8:49 पर होगी। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के बाद मांगलिक कार्य पुनः आरंभ हो जाएंगे। 

बनारसी पंचांग के अनुसार, 15 जनवरी को मध्यम दिन है। 20 जनवरी से विवाह मुहूर्त है। इसमें 23, 25 और 27 जनवरी को बहुत ही शुभ मुहूर्त है। फरवरी में चार से लग्न शुरू है, जो 19 फरवरी तक है। उसके बाद गुरु के अस्त होने से विवाह का शुभ मुहूर्त मार्च तक नहीं है। 

मिथिला पंचांग के अनुसार, नए साल 2022 में जनवरी में 23 से 27 तक लगन है। फरवरी में दो से 11 तक है। उसके बाद फरवरी और मार्च में विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here