DELHI (MR) : ‘अटल सम्मान’ से नवाजे गए लोगों को BJP सांसद व दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने दिल्ली में अपने घर पर सम्मानित किया। उन्होंने गुरुवार को सम्मान भोज कार्यक्रम का आयोजन किया था। बता दें कि दिल्ली में 24 लोगों को अटल सम्मान से नवाजा गया है। सैल्यूट तिरंगा की स्टेट प्रेसिडेंट व डिप्टी चेयरमैन संयुक्ता केसरी को भी अटल सम्मान से नवाजा गया है। 

बिहार के मुंगेर जिला स्थित हवेली खड़गपुर की रहने वाली संयुक्ता केसरी समाज सेवा में शुरू से ही बढ़-चढ़ कर भाग लेती रही हैं। वे वर्तमान में दिल्ली भाजपा की जिला उपाध्यक्ष भी हैं। साथ ही सोशल एक्टिविटीज से जुड़ी कई संस्थाओं में भी ये महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हैं। कई संगठनों को drive भी कर रही हैं। 

अटल सम्मान से नवाजी गयी संयुक्ता ने सम्मान भोज कार्यक्रम के लिए सिने स्टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने नीरज गुप्ता का विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने 11 लाख रुपए का चेक राम मंदिर निर्माण के लिए दिया। 

उधर, सैल्यूट तिरंगा के बैनर तले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन आरके पुरम सेक्टर 8 में किया गया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तथा राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम ने 100 बच्चियों को स्कूल बैग का वितरण किया। मौके पर स्टेट प्रेसिडेंट संयुक्ता केसरी के अलावा आरके पुरम विधानसभा के पूर्व विधायक भाई अनिल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, निगम पार्षद मनीष अग्रवाल, तुलसी जोशी, अनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here