बिहार के शिवहर में महज 21 साल की उम्र में अनुष्का बन गयीं मुखिया, पटना की सीता साहू ने दी बधाई

PATNA (MR) :बिहार में देखते ही देखते पंचायत चुनाव के सात चरण पूरे हो गए। इस बार भी कई दिग्गज हार गए। 70 से 75 परसेंट तक पुराने मुखिया हार गए। लेकिन इस बार शिवहर में रिकॉर्ड बना। महज 21 साल की उम्र में अनुष्का मुखिया बन गयीं। 

बिहार पंचायत चुनाव के 7वें चरण की मतगणना सुबह के 8 बजते ही शुरू हो गयी। मतगणना को लेकर केंद्रों की कड़ी सुरक्षा की गयी थी। सातवें चरण में 37 जिलों के 63 प्रखंडों की 903 पंचायतों में चुनाव कराए गए थे। इस चरण में 27730 पदों के लिए मैदान में खड़े 101984 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हुआ।

सातवें चरण में ही शिवहर में भी चुनाव हुआ था। जिले के शिवहर प्रखंड में कुल 10 पंचायतें हैं। यहां से अनुष्का कुमारी पहले ही प्रयास में सफल हो गयीं। इस समय उनकी उम्र महज 21 साल है। बताया जाता है कि अनुष्का बिहार में सबसे कम उम्र की मुखिया हो गयी हैं। अनुष्का ने कुशहर पंचायत में रीता देवी को पराजित किया। अनुष्का को 2625 तथा रीता को 2338 वोट मिले। उनकी इस सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

और तो और, अनुष्का को पटना की मेयर सीता साहू ने भी बधाई दी है। सीता साहू ने अनुष्का का फोटो टैग करते हुए लिखा है- ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण का बेमिसाल उदाहरण है। शिवहर जिला की अनुष्का कुमारी ने महज 21 साल की उम्र में बनीं मुखिया।अनुष्का कुमारी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *