PATNA / JAMUI (MR) : बिहार की बेटी के नाम एक और उपलब्धि मिली है। देश की नामी शूटर और जमुई की BJP विधायक श्रेयसी सिंह को शूटिंग में स्वर्ण पदक (Gold Medal) मिला है। पंजाब के पटियाला में आयोजित 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सोने के तमगा पर निशाना लगाया। उनकी इस सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने भी श्रेयसी को बधाई दी है। 

देश की नामी शूटर, जमुई की बेटी और भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पटियाला में आयोजित 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। श्रेयसी ने यह उपलब्धि महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में हासिल की है।

खास बात कि विधायक श्रेयसी सिंह 2019 में 63वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी बिहार के लिए स्वर्ण पदक जीती थी। साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा सका था। इस बार 2021 के लिए जब यह प्रतियोगिता हुई तो एक बार फिर उन्होंने सोने पर ही निशाना लगायी। बिहार के लिए इस साल का यह पहला स्वर्ण पदक है। 

श्रेयसी सिंह ने इस सफलता से साबित कर दिया कि राजनीति में जाने के बाद भी उनका निशाना बरकरार है। यह उपलब्धि उन्होंने महिलाओं के ट्रैप स्पर्धा में मिली है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से विधायक श्रेयसी इस प्रतियोगिता की तैयारी में जी जान से जुटी थीं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने खेल का दमखम दिखाते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया।

इस उपलब्धि पर उन्हें लगातार बधाई मिल रही है। उनके गृह क्षेत्र जमुई ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में खुशी की लहर है। इसके लिए पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी समेत बिहार राज्य राइफल संघ के सचिव सह नेशनल राइफल संघ के सचिव कुमार त्रिपुरारी सिंह ने श्रेयसी सिंह को बधई दी है। उन्होंने कहा कि इससे बिहार फिर गौरवान्वित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here