Mukhiyajee Reporter | Business Desk
दुर्गापूजा की रौनक के बीच बाजारों में खरीदारी की चहल-पहल तेज हो गयी है। पर्व के रंग में रंगे हवेली खड़गपुर में इन दिनों एक नाम महिलाओं और युवतियों की जुबान पर है, Shagun Trends (Kurti & Boutique)। फर्म की निदेशक अनीता ठाकुर ने बताया कि दुर्गापूजा को देखते हुए इस बार खास फेस्टिव कलेक्शन तैयार किया गया है। पूजा-पंडालों में घूमने, अष्टमी की अंजलि, सिंदूर खेला और दशमी के मेले तक, हर मौके के हिसाब से अलग-अलग परिधान यहां उपलब्ध हैं। इसके अलावा डेली रूटीन के लिए आरामदायक कुर्तियां हों, पूजा के लिए एथनिक ड्रेस हों या शादी-ब्याह के सीजन के लिए डिजाइनर आउटफिट, हर जरूरत के लिए यहां कुछ अलग और आकर्षक मिलता है। बता दें कि इस बार 11 अक्टूबर यानी रविवार से पूजा शुरू हो रहा है।


उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस ड्रेस मैटेरियल्स के लिए यहां के लोग पटना जाते थे, मुंगेर-भागलपुर भी उन्हें जाने की जरूरत नहीं है। उनकी पसंद और उसी क्वालिटी के सारे कपड़े उन्हें हवेली खड़गपुर के थाना मोड़ तथा बैंक ऑफ इंडिया के नीचे अवस्थित Shagun Trends में मिल जाएंगे। इससे लोगों के पैसों के साथ समय की भी बचत होगी। खासकर खड़गपुर और टेटिया प्रखंड के कस्बाई क्षेत्रों सहित सुदूरवर्ती गांव के लोगों को भी काफी लाभ होगा। दरअसल, नए दौर में छोटे शहरों और कस्बाई क्षेत्रों में फैशन का दायरा तेजी से बदल रहा है और महिलाएं व युवतियां अब सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि अपनी पहचान, आत्मविश्वास और स्टाइल को पहनना चाहती हैं। इसी बदलती सोच के बीच यह बुटीक स्थानीय फैशन जगत में एक भरोसेमंद और पसंदीदा ठिकाना बनता जा रहा है। साथ ही जेन-जी यानी न्यू जेनरेशन को ध्यान में रखकर उन्होंने दुकान का कलेक्शन तैयार किया है।

बुटीक की निदेशक अनीता ठाकुर ने यह भी बताया कि रोजमर्रा में पहनने लायक आरामदायक कुर्तियों से लेकर त्योहारों के एथनिक परिधान व शादी-ब्याह के डिजाइनर आउटफिट तक, सब एक ही छत के नीचे मिल जाते हैं। पूजा के दिनों में पंडाल घूमने, अंजलि और सिंदूर खेला जैसे मौकों के लिए भी ग्राहक यहां अपनी पसंद का पहनावा चुन रही हैं। उन्होंने बताया कि Shagun Trends में रखा जाने वाला हर परिधान सोच-समझकर चुना जाता है, ताकि वह पहनने वाली की पर्सनैलिटी को निखारे। रंगों, कपड़े और डिजाइन में नयापन के अलावा भारतीय परंपरा की छाप का भी ख्याल रखा जाता है। उनका स्पष्ट कहना है कि बड़े शहरों में चल रहे चलन को यहां के ग्राहकों तक पहुंचाना उनका मकसद है, लेकिन दाम इतने सही रखे गए हैं कि आम परिवार भी बिना झिझक खरीदारी कर सके। क्योंकि, पर्व के मौके पर कई परिवारों को एक साथ कई सदस्यों के कपड़े लेने होते हैं। सही दाम और सही क्वालिटी रहने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।

वे बताती हैं कि किसी भी बुटीक की असली पूंजी ग्राहकों का भरोसा होता है और कम समय में यही भरोसा उनकी सबसे बड़ी कमाई है। कुल मिलाकर, डिजाइन की विविधता, वाजिब कीमत, हर उम्र और हर मौके के विकल्प और अपनापन भरा व्यवहार; इन्हीं सब वजहों से Shagun Trends हवेली खड़गपुर में दुर्गापूजा की खरीदारी का पसंदीदा ठिकाना बनता जा रहा है। दुर्गापूजा के मौके पर लाल, पीले, मैरून और गहरे रंगों की पारंपरिक छटा के साथ-साथ हल्के और आधुनिक रंगों के विकल्प भी रखे गए हैं, ताकि हर उम्र की महिला अपनी पसंद के कपड़े चुन सके। उन्होंने यह भी बताया कि Shagun Trends सिर्फ एक दुकान नहीं है, बल्कि हवेली खड़गपुर जैसे कस्बाई बाजार में लोकल फैशन को नयी दिशा देने का प्रयास भी है।










