PATNA (MR) : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज समस्तीपुर के दलसिंहसराय में खूब बरसे। उन्होंने उजियारपुर विधानसभा के दलसिंहसराय में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन में कहा कि 2024 में RJD-JDU को हाफ और 2025 में उन्हें साफ कर देंगे। इस सम्मलेन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने की। संचालन जिला महामंत्री प्रेम दास ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं अन्य अतिथियों का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता ने किया। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 में फिर से बीजेपी पूरे भारत मे भारी मतों से मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। बिहार की 40 में 40 सीट बीजेपी जीतेगी।

उन्होंने कहा कि राजद व जदयू पर हमला करते हुए कहा कि 2024 में उन्हें हाफ कर देंगे और 2025 में पूरा साफ कर देंगे। आज सभी भ्रष्टाचारी एक साथ आए हैं। एक तरफ अकेले मोदी जी खड़े हैं और दूसरी तरफ ये भ्रष्टाचारी नेताओं की टोली।

उन्होंने नीतीश कुमार से अब गठबंधन करने से इनकार करते हुए कहा कि अब वह बिहार से जाने वाले हैं। बिहार में शराबबंदी कर राजस्व घाटा करा रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि अब शराब होम डिलीवरी मिलती है। पुलिस गरीबों पर शराबबंदी के नाम पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार 10 लाख नौकरी देने की बात करती है, परन्तु अब तक सिर्फ हवाबाजी कर रही है। उन्होंने समान नागरिक संहिता पर कहा कि एक देश एक कानून देश में जरूरी है। कुछ पार्टी ने समर्थन भी किया है। देश में सभी के लिए कानून बराबर होगा। बीजेपी को सभी की चिंता है।

उन्होंने कहा कि जदयू ने पहले लालू यादव को जेल भेजवाने का काम किया। अब वह तेजस्वी यादव को जेल भेजवा कर दम लेगी। जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बूथ को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में हर बूथ अध्यक्ष के बीच एक-एक झोला दिया गया, जिसके माध्यम से बीजेपी सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने संबंधित जानकारी दी गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here