Mukhiyajee Reporter | Munger
विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड ईकाई ने हवेली खड़गपुर में बड़ी पहल की है। वह हर मंगलवार को किसी न किसी मंदिर में आरती कार्यक्रम कराएगा। इसमें बजरंग दल का भी सहयोग मिल रहा है। इसकी शुरुआत प्रखंड के वनवर्षा हनुमान मंदिर से की गयी है। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री रणवीर राज शर्मा ने दी। उन्होंने मुखियाजी डॉट कॉम को बताया कि मंगलवार 22 सितंबर को वनवर्षा हनुमान मंदिर, वार्ड संख्या 1 में संध्या 7 बजे विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में भव्य हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के भक्तजन और ग्रामीण शामिल हुए। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आरती में भाग लिया।

कार्यक्रम में बजरंग दल के संयोजक प्रीतम विश्वकर्मा, गौ रक्षा प्रमुख मनीष वर्मा, छात्र प्रमुख प्रियांशु कुमार सहित शिव मोदी, विपिन सिंह, सागर कुमार, करण कुमार, अभिषेक कुमार, अमर कुमार, कुंदन कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, डॉक्टर जितेंद्र कुमार, सौरभ कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने का काम करते हैं।
इतना ही नहीं, बजरंग दल प्रखंड इकाई द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहता है। स्थानीय लोगों ने आयोजकों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से होते रहने चाहिए, जिससे युवा पीढ़ी भी धार्मिक परंपराओं से जुड़ी रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और अंत में प्रसाद वितरण किया गया।








