DELHI (MR) : ज्योतिष शास्त्र में राशिफल जानने के अलग-अलग तरीके हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सूर्य-चंद्र के अलावा मूलांक और टैरो कार्ड के अनुसार भी भविष्य वांचा जाता है। हस्तरेखा से भी भविष्य पढ़े जाने का प्रचलन है। लेकिन, यहां पर मूलांक के आधार पर राशिफल दिया जा रहा है। यह राशिफल ज्योतिष के मत के आधार पर है और इसका ‘मुखियाजी डॉट कॉम’ से कोई लेना-देना नहीं है वह केवल इसे प्रकाशित कर रहा है।
मानसिक शक्ति के प्रबल : एक तारीख को जिनका जन्मदिन है, सबसे पहले उन्हें ‘मुखियाजी’ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। ज्योतिष के अनुसार 1 मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। इस मूलांक वाले जातक अत्यंत महत्वाकांक्षी होते हैं। उनकी मानसिक शक्ति प्रबल होती है और उन्हें समझ पाना बेहद मुश्किल होता है।
जानिए किस प्रकृति के हैं : ऐसे जातक आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। वे सौन्दर्यप्रेमी होते हैं। उनमें सबसे ज्यादा प्रभावित करनेवाला उनका आत्मविश्वास होता है। इस वजह से ऐसे जातक सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। वे शाही प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे जातक किसी और का शासन पसंद नहीं करते हैं। वे साहसी और जिज्ञासु प्रवृति के होते हैं।
जातक के लिए शुभ अंक और शुभ रंग : 1 मूलांक वाले जातकों के लिए शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28 । शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 और शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062 हैं। उन्हें ईष्टदेव के रूप में सूर्य उपासना तथा मां गायत्री की पूजा करनी चाहिए। ऐसे जातकों के लिए शुभ रंग : लाल, केसरिया और क्रीम है।
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों की इस वर्ष मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम है। यह वर्ष उनके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।