PATNA (AJEET) : ईद की खुशियों में बिहार समेत पूरा भारत डूब गया है। चांद रात को लेकर रोजेदारों में गजब का उत्साह है। वे अभी से ईद मुबारक, चांद मुबारक कहने लगे हैं। बिहार समेत पूरे देश में शनिवार को ईद मनायी जाएगी। दुबई में चांद दिखने के बाद अरब कंट्री में आज शुक्रवार को ईद मनायी जा रही है। वहीं आज बिहार समेत पूरे भारत में चांद का दीदार होना तय है। इस तरह, मुसलमानों का सबसे बड़ा त्यौहार रमजान के 30 रोजा के बाद अल्लाह ताला का रोजेदारों को तोहफा रूप में मिलने वाला ईद-उल-फितर का इंतजार अब खत्म हो चुका है। हालांकि, भारत में रोजेदारों को ईद के लिए 1 दिन और रोजा रखना पड़ेगा। अलविदा जुम्मा के दिन ही आखरी रमजान के रोजे रखे जाएंगे और दूसरे दिन भारत में ईद मनायी जाएगी।
![](https://mukhiyajee.com/wp-content/uploads/2023/04/Nitish-824x1024.jpeg)
एजेंसी से मिली खबर के मुताबिक सऊदी अरेबिया, दुबई समेत आसपास के मुल्कों में चांद के दीदार होने के बाद वहां ईद का त्यौहार शुक्रवार को मनाया जाएगा. गल्फ कंट्री में शुक्रवार को ईद मनाए जाने की जानकारी मिलने के बाद यह तय हो गया है कि भारत में शनिवार को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। इसी के साथ मुस्लिम धर्मावलंबी अभी से ईद की तैयारी में जुट गए हैं।
दूसरी तरफ ईद के नमाज की भी तैयारियां मस्जिद और ईदगाह में शुरू हो गई हैं। इसके लिए ईद की इंतजामिया कमेटी जोर-शोर से लगी हुई है। वहीं, पुलिस प्रशासन ईद के नमाज और जुम्मा अलविदा नमाज के समय चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम ने भी जुट गया है। ईद पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की पूरे बिहार पर नजर है। जिला मुख्यालय समेत थानास्तर पर भी ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया।
दूसरी तरफ, ईदों को लेकर घरों के लोगों में गजब की खुशियां देखी जा रही हैं। दिन भर रोजा रखने के बाद भी लोग शाम में खरीदारी मेें जुट गए हैं। बिहार के लगभग तमाम जिलों में बाजार में ईद की खरीदारी अब अंतिम चरण में हैं। इस बार रोजेदारों की मौसम ने भी कड़ी परीक्षा ली। कई जिलों में तो 44 डिग्री से अधिक तापमान रहा। इसके बाद भी रोजेदार डटे रहे।
बता दें कि बिहार के सियासी गलियारे में भी ईद पर इफ्तार पार्टी का जबर्दस्त आयोजन हुआ। खासकर राबड़ी आवास, सीएम आवास समेत तमाम राजनीतिक दलों ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। मैक्सिमम बड़ी राजनीतिक पार्टियों के इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल हुए। हालांकि, इस बार बीजेपी ने इफ्तार पार्टी से खुद को दूर रखा।