Bihar Panchayat Chunav 2021 Tetiya Bambar Result : तारापुर की राह पर टेटिया बंबर, 7 में से 6 नए मुखिया; जिप पर ओमप्रकाश यादव का कब्जा

MUNGER (MR) : Bihar Panchayat Chunav 2021 Tetiya Bambar Result : बिहार पंचायत चुनाव 2021 के तहत मुंगेर के टेटिया बंबर प्रखंड की भी गिनती चल रही है। अब तक की हुई गिनती व रूझान के अनुसार यह प्रखंड भी तारापुर की राह पर चल पड़ा है। तारापुर में कुल 10 पंचायतों में से 9 मुखिया बदल गए हैं. इसी तरह, टेटिया बंबर प्रखंड में भी कुल सात पंचायतों में से छह पंचायतों में लोगों को नए मुखिया मिले हैं। केवल भूना पंचायत में पुराने मुखिया ने सीट बचायी। वहीं जिला परिषद के पद पर ओमप्रकाश यादव को जीत मिली है। उन्होंने विनोद सिंह को काफी बड़े अंतर से हराया है।

मुखिया पद के लिए गिनती हो गयी पूरी
निर्वाचन आयोग से मिल रही जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिला मुख्यालय में टेटिया बंबर प्रखंड के पंचायत चुनाव की गिनती चल रही है। सभी सातों पंचायत बनगामा, टेटिया, धौरी, बनहरा, केशौली, भूना तथा नोनाजी के मुखिया पद की गिनती पूरी हो गई है और रिजल्ट डिक्लियर कर दिये गये हैं. टेटिया से जीतने वाली यशोदा देवी पिछले चुनाव में जीतने वाली शारदा देवी की बहू हैं। बाकी पदों की गिनती हो रही है।

पंचायतों में मुखिया पद के अपडेट रिजल्ट
जीते – पुराने

  • बनगामा : निरंजन निषाद – भीम मंडल
  • टेटिया : शारदा देवी – यशोदा देवी
  • धौरी : धर्मेंद्र बिंद – पवन परेश
  • बनहरा : शीला देवी – निर्मला देवी
  • केशौली : मुरारी मोहन – नित्यानंद यादव
  • भूना : अनिल तांती – अनिल तांती
  • नोनाजी : सुरेश यादव – गणेश यादव

कहीं खुशी कहीं गम का दिख रहा नजारा
मतगणना के दौरान दिन चढ़ने के साथ ही हर प्रत्याशी की किस्मत बदलती नजर आ रही है। हर पंचायत और हर वार्ड में कहीं खुशी कहीं गम का नजारा दिखने लगा है। 29 सितंबर को लगभग 54 हजार वोटरों में से करीब 55 परसेंट ने अपने-अपने मुखिया, पंचायत समिति सदस्य. पंच, सरपंच व वार्ड सदस्य प्रत्याशियों की किस्मत EVM और बैलेट बॉक्स में बंद कर दी थी। इस प्रखंड से एक जिला परिषद सदस्य भी चुने लिये गये। पुराने हार गए और नए को इसकी जिम्मेदारी मिल गई।

मुखिया व सरपंच के 7-7 पद हैं टेटिया बंबर में
दरअसल, टेटिया बंबर प्रखंड में मुखिया व सरपंच के 7-7 पद, पंचायत समिति सदस्य के 8 पद, जिला परिषद के एक के अलावा पंच व वार्ड सदस्य के 96-96 पद हैं। इसके लिए कुल 845 प्रत्याशियों ने नामांकन के पर्चे भरे थे। इनमें से मुखिया के लिए 60, जिप के लिए 14, पंचायत समिति सदस्य के लिए 71, सरपंच के लिए 49, पंच के लिए 168 तथा सर्वाधिक पंचायत सदस्य के 483 प्रत्याशी शामिल हैं।

54.75 परसेंट वोटरों ने वोट डाले थे वोट
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त दीपक प्रसाद के अनुसार शाम 5 बजे तक 54 हजार 203 वोटरों में से 54.75 परसेंट वोटरों ने वोट डाले। इसमें 29 हजार 342 पुरुष वोटरों में से 48%, जबकि 24 हजार 857 महिला वोटरों में से 61.50% वोटर शामिल रहे। यह स्थिति तब रही, जब कल जिउतिया व्रत था, महिलाएं निर्जला उपवास में थीं। सात पंचायतों में टेटिया, बनहरा, धौरी, कसौली, भूना, बनगामा और नोनजी शामिल हैं। गौरतलब है कि टेटिया बंबर के बगल के तारापुर प्रखंड में 10 में से 9 पंचायतों के मुखिया बदल गए हैं। इनमें से केवल मानिकपुर पंचायत में किरण चौधरी अपनी मुखिया की कुर्सी बचाने में सफल रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *